- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- विभा अवस्थी ने मनेंद्रगढ़ में किया महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिवादन, नई टीम बनाने का किया ऐलान
विभा अवस्थी ने मनेंद्रगढ़ में किया महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिवादन, नई टीम बनाने का किया ऐलान
Manendragarh,CG

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी अपने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मनेंद्रगढ़ पहुंचीं।
उन्होंने गुजराती समाज भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया और महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
महिला मोर्चा की ताकत और नई टीम
बैठक में विभा अवस्थी ने कहा कि वे अब तक छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 29 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हर जगह महिला मोर्चा की बहनों में उत्साह और जोश देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा की मजबूती और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए, एक नई टीम बनाई जाएगी, जिसमें पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी अवसर मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में भी महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी।
श्री सिद्धबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना
मनेंद्रगढ़ पहुंचने के पहले, विभा अवस्थी ने प्राचीन श्री सिद्धबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
स्वागत समारोह
विभा अवस्थी का मनेंद्रगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!