- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बांग्लाभाषियों पर उत्पीड़न का आरोप: ममता बनर्जी पर विजय शर्मा का पलटवार – “देश की डेमोग्राफी बदलना च...
बांग्लाभाषियों पर उत्पीड़न का आरोप: ममता बनर्जी पर विजय शर्मा का पलटवार – “देश की डेमोग्राफी बदलना चाहती है विपक्ष”
Raipur, CG
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर छत्तीसगढ़ में जारी कार्रवाई अब सियासी तूल पकड़ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बांग्लाभाषियों का उत्पीड़न अब बंद नहीं हुआ तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।
” वहीं, इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष देश की जनसंख्या संरचना बदलने की कोशिश कर रहा है।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, “फर्जी दस्तावेज बनवाकर लोग छत्तीसगढ़ में आकर रह रहे हैं। बोलने के लहजे से ही साफ हो जाता है कि ये लोग स्थानीय नहीं हैं। पूछने पर अपने गांव या जन्मस्थान तक नहीं बता पाते।” उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई कर रही है।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कोलकाता की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा, “देशभर में बंगाल के मजदूरों को बांग्लादेशी कहकर अपमानित किया जा रहा है। अगर भाजपा को बंगालियों से इतनी नफरत है तो मुझे डिटेंशन सेंटर में बंद करके दिखाए।” उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर उत्पीड़न नहीं रुका, तो भाजपा को राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे।”
छत्तीसगढ़ को मिला स्वच्छता सम्मान
इसी बीच छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर नगर निगम की टीम को यह सम्मान सौंपा। विजय शर्मा ने कहा कि “निकायों ने अच्छा काम किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है।”
विधानसभा में भारतमाला को लेकर हंगामा
भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर विधानसभा में चल रहे हंगामे पर भी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तीखा हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस खुद घोटालेबाज है, अब उल्टा चोर कोतवाल को डांटने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई की है और दोषी जेल जाएंगे।”
स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर बयान
प्रदेश में चल रही स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर विजय शर्मा ने कहा कि “मुख्यमंत्री सभी वर्गों की चिंता करते हैं। मीडिया के माध्यम से ध्यान गया है, जरूर देखा जाएगा। आने वाले समय में सब सामान्य हो जाएगा।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए