बस्तर में ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन: मत्तांतरित समुदाय पर खेती से रोकने का लगाया आरोप

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब 6 से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण गीदम रोड स्थित जिया डेरा के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि मत्तांतरित समुदाय के लोग उन्हें खेती करने से रोक रहे हैं और दबाव बनाकर उनकी आजीविका पर असर डाल रहे हैं।

महिलाओं और युवाओं ने भी उठाई आवाज

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं, जिन्होंने कहा कि वे डर और धमकियों के बीच अपने खेतों में काम नहीं कर पा रहीं। उनका आरोप है कि कुछ समूह उनके खेतों पर अवैध रूप से नियंत्रण जमाना चाहते हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है।

जाम से यातायात प्रभावित, तैनात किए गए जवान

प्रदर्शन के कारण गीदम रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से मत्तांतरित लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध दबाव को रोके और उन्हें उनके खेतों में स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने गांव लौट गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर में ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन: मत्तांतरित समुदाय पर खेती से रोकने का लगाया आरोप

Jagdalpur, CG

महिलाओं और युवाओं ने भी उठाई आवाज

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं, जिन्होंने कहा कि वे डर और धमकियों के बीच अपने खेतों में काम नहीं कर पा रहीं। उनका आरोप है कि कुछ समूह उनके खेतों पर अवैध रूप से नियंत्रण जमाना चाहते हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है।

जाम से यातायात प्रभावित, तैनात किए गए जवान

प्रदर्शन के कारण गीदम रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से मत्तांतरित लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध दबाव को रोके और उन्हें उनके खेतों में स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने गांव लौट गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/villagers-accused-of-stopping-the-road-demonstrated-on-road-in/article-25303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.