गरियाबंद में पानी को लेकर हाहाकार: बीच सड़क पर बर्तन रखकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Gariyaband, cg

भीषण गर्मी और जल संकट की मार झेल रहे गरियाबंद जिले के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार शनिवार को फूट पड़ा। देवभोग ब्लॉक के माहुलकोट के आश्रित ग्राम बोईरपारा के दर्जनों ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर नेशनल हाईवे 130सी पर सड़क पर बर्तन रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

करीब 50 परिवारों के 250 से अधिक लोग बीते कई सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। गांव में मौजूद दो हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं, और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तालाब का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बारिश भी नहीं रोक सकी प्रदर्शनकारियों को

लगातार बारिश के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान भी हैंडपंप मरम्मत व नए बोर की खुदाई के लिए कई बार आवेदन दिए गए, मगर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम तुलसीदास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने स्वयं के मद से एक नए बोर खनन की मंजूरी दी है। वहीं पीएचई विभाग को खराब हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने मानी बात, खत्म किया धरना

प्रशासन की ओर से मिली आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

गरियाबंद में पानी को लेकर हाहाकार: बीच सड़क पर बर्तन रखकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Gariyaband, cg

करीब 50 परिवारों के 250 से अधिक लोग बीते कई सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। गांव में मौजूद दो हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं, और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तालाब का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बारिश भी नहीं रोक सकी प्रदर्शनकारियों को

लगातार बारिश के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान भी हैंडपंप मरम्मत व नए बोर की खुदाई के लिए कई बार आवेदन दिए गए, मगर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम तुलसीदास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने स्वयं के मद से एक नए बोर खनन की मंजूरी दी है। वहीं पीएचई विभाग को खराब हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने मानी बात, खत्म किया धरना

प्रशासन की ओर से मिली आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/villagers-expressed-protest-by-placing-utensils-on-the-road-in/article-22769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.