रायगढ़-पुसौर रोड पर किसानों का चक्काजाम, खाद की किल्लत पर भड़के ग्रामीण

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार दोपहर पुसौर ब्लॉक के 20 से अधिक गांवों के किसानों ने रायगढ़-पुसौर रोड पर चक्काजाम कर दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना था कि ब्लॉक में शुरू से ही डीएपी और यूरिया की भारी कमी है। पिछले हफ्ते किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। वादा पूरा न होने पर सोमवार को किसानों ने सड़क जाम कर दिया।

किसानों ने बताया कि पुसौर, नेतनागर, झलमला, मिडमिड, डूमरमुड़ा, केसला, दर्रामुड़ा, कुसमुंडा, बड़े हरदी और सोड़ेंकेला समेत कई गांवों से लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्लैक मार्केट में खाद 800-900 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मिल रहा है, लेकिन खुले बाजार में उपलब्ध नहीं है।

इस बीच, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत की। अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि गुरुवार तक खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने फिलहाल चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक खाद नहीं मिला, तो शुक्रवार से ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर फिर से आंदोलन शुरू होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़-पुसौर रोड पर किसानों का चक्काजाम, खाद की किल्लत पर भड़के ग्रामीण

Raigarh, CG

 दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना था कि ब्लॉक में शुरू से ही डीएपी और यूरिया की भारी कमी है। पिछले हफ्ते किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। वादा पूरा न होने पर सोमवार को किसानों ने सड़क जाम कर दिया।

किसानों ने बताया कि पुसौर, नेतनागर, झलमला, मिडमिड, डूमरमुड़ा, केसला, दर्रामुड़ा, कुसमुंडा, बड़े हरदी और सोड़ेंकेला समेत कई गांवों से लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्लैक मार्केट में खाद 800-900 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मिल रहा है, लेकिन खुले बाजार में उपलब्ध नहीं है।

इस बीच, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत की। अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि गुरुवार तक खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने फिलहाल चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक खाद नहीं मिला, तो शुक्रवार से ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर फिर से आंदोलन शुरू होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/villagers-raging-on-the-shortage-of-fertilizer-of-farmers-on/article-31544

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.