- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में हिंसा: नाश्ते को लेकर विवाद के बाद रसोइए ने छात्र पर किया जानलेवा हमल...
सेंट्रल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में हिंसा: नाश्ते को लेकर विवाद के बाद रसोइए ने छात्र पर किया जानलेवा हमला
बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कैंटीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू लेकर छात्र को दौड़ाने का वीडियो सामने आया
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल में रविवार रात एक मामूली कैंटीन विवाद अचानक गंभीर हिंसा में बदल गया। नाश्ते में आलू-गुंडा न मिलने पर हुए विवाद में कैंटीन के रसोइए ने बीटेक थर्ड ईयर के छात्र को चाकू लेकर दौड़ा दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। आक्रोशित छात्रों ने देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
घटना कोनी थाना क्षेत्र स्थित तात्या भील छात्रावास की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम छात्र हर्ष अग्रवाल नाश्ता लेने कैंटीन पहुंचा था। इसी दौरान कैंटीन कर्मियों दीपक केवट और दीपेंद्र केवट से उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस ने देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर हाथापाई का रूप ले लिया।
प्लेटफॉर्म फांदकर चाकू लेकर दौड़ा रसोइया
CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि विवाद बढ़ने पर एक रसोइया किचन प्लेटफॉर्म से कूदकर हाथ में चाकू लिए छात्र के पीछे दौड़ता है। हॉस्टल गैलरी में दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद अन्य छात्र मौके पर जुट गए। इस दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि छात्र किसी बड़े हादसे की आशंका जताने लगे।
हॉस्टल में हंगामा, पुलिस वाहन घेरा
घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल के अन्य छात्र एकजुट हो गए और कैंटीन के बाहर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपित कर्मचारियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि पुलिस वाहन में बैठाते समय कैंटीन कर्मचारियों ने छात्रों को धमकी दी, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। कुछ देर के लिए पुलिस वाहन को भी घेर लिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, दोनों कर्मचारी गिरफ्तार
थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि CCTV फुटेज और छात्रों के बयान के आधार पर दोनों कैंटीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, जबकि पूछताछ में रसोइए का दावा है कि वह सब्जी काट रहा था और चाकू हाथ में होने के बावजूद उसने हमला नहीं किया।
विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर केंद्रीय विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल और कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों का समुचित पुलिस सत्यापन नहीं किया गया। हाल के महीनों में परिसर में चोरी, संदिग्ध मौत और हिंसक घटनाओं के बाद भी प्रशासन ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है।
फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच का भरोसा दिलाया है, वहीं छात्र कैंटीन कर्मचारियों की पूर्ण जांच और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़े हुए हैं।
-----------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए