बलौदाबाजार में अवैध शराब विवाद से बवाल: ग्रामीणों और नेताओं के बीच हिंसक झड़प

बलौदाबाजार (छ.ग.)

On

शिकायत के बाद भड़का विवाद, कांग्रेस-भाजपा से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप; चार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर उठा विवाद मंगलवार और बुधवार की रात हिंसक झड़प में बदल गया। कटगी गांव के सर्वा मोड़ क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी गरमा गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने ढाबा संचालकों पर लंबे समय से अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो मंगलवार रात अचानक मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ती चली गई।

बुधवार रात हालात तब और गंभीर हो गए जब दोनों पक्षों के बीच फिर से टकराव हुआ। देखते ही देखते गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मामला हिंसक हो गया। इस दौरान चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस वाहन के भीतर तक घुसकर मारपीट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिससे प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संतोष थवाईत, राजेश थवाईत, संजू थवाईत और शंकर दुबे को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भागवत थवाईत और उसका साथी सूर्या अभी फरार हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

घटना के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2026 By Nitin Trivedi

बलौदाबाजार में अवैध शराब विवाद से बवाल: ग्रामीणों और नेताओं के बीच हिंसक झड़प

बलौदाबाजार (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर उठा विवाद मंगलवार और बुधवार की रात हिंसक झड़प में बदल गया। कटगी गांव के सर्वा मोड़ क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी गरमा गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने ढाबा संचालकों पर लंबे समय से अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो मंगलवार रात अचानक मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ती चली गई।

बुधवार रात हालात तब और गंभीर हो गए जब दोनों पक्षों के बीच फिर से टकराव हुआ। देखते ही देखते गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मामला हिंसक हो गया। इस दौरान चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस वाहन के भीतर तक घुसकर मारपीट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिससे प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संतोष थवाईत, राजेश थवाईत, संजू थवाईत और शंकर दुबे को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भागवत थवाईत और उसका साथी सूर्या अभी फरार हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

घटना के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/violent-clash-between-villagers-and-leaders-due-to-illegal-liquor/article-50786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.