विष्णुदेव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलियों के पुनर्वास और नई आत्मसमर्पण नीति पर हुई चर्चा

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को बस्तर में पर्यटन और नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर जानकारी दी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई. सीएम ने अमित शाह को बताया कि बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्रीी अमित शाह को बताया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. साय ने कहा कि राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है. सीएम ने कहा कि अब बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है.

Vishnu Deo Sai met Amit Shah
नई आत्मसमर्पण नीति पर हुई चर्चा 

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025: गृहमंत्री अमित शाह को सीएम ने बताया कि सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 का असर दिखाई पड़ने लगा है. हाल ही में बीजापुर जिले में 9 इनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि उनको समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके. बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया.

बस्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस: सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह को बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने.

डेवलपमेंट पर चर्चा: बैठक में बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विष्णुदेव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलियों के पुनर्वास और नई आत्मसमर्पण नीति पर हुई चर्चा

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई. सीएम ने अमित शाह को बताया कि बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्रीी अमित शाह को बताया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. साय ने कहा कि राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है. सीएम ने कहा कि अब बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है.

Vishnu Deo Sai met Amit Shah
नई आत्मसमर्पण नीति पर हुई चर्चा 

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025: गृहमंत्री अमित शाह को सीएम ने बताया कि सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 का असर दिखाई पड़ने लगा है. हाल ही में बीजापुर जिले में 9 इनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि उनको समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके. बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया.

बस्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस: सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह को बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने.

डेवलपमेंट पर चर्चा: बैठक में बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/vishnudev-sai-meets-amit-shah-discussed-naxalites-rehabilitation-and-new/article-14433

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.