त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 43 विकास खंडों के वोटर्स चुन रहे 'गांव की सरकार'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हो चुके हैं. सुबह होते ही मतदान केंद्र पर वोटर्स पहुंचने लगे. बता दें, आज 43 विकास खंडों के मतदाता अपने-अपने गांव के मुखिया को चुन रहे हैं.

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग हमेशा से  चर्चाओं में रहा है. गुरुवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हो चुके हैं. सुबह से लोग उत्साह के साथ अपने गांव के मुखिया का चयन करने के लिए पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान का कार्य जारी हो चुका है.  इस दौरान 43 विकास खंडों की 46,83,736 जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का चयन करेगी.

सूरजपुर में 286 मतदान केंद्र बनाए गए 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड व प्रेमनगर विकास खंड में मतदान जारी है. यहां सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई.  वोटिंग दोपहर 3 बजे तक होगी. कुल 140,425 मतदाता वोट डालेंगे. जिला पंचायत की 04, जनपद पंचायत की 36, सरपंच 120 समेत 1737 वार्ड पंच चुनेंगे. मतदान के बाद केंद्र में ही होगी मतगणना.  286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 400 की संख्या में जिला पुलिस व अन्य बल मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- CG Panchayat Elections: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग! जानिए कैसी है तैयारी?

जशपुर में  शांतिपूर्ण मतदान जारी 

जशपुर जिले में चुनाव को लेकर 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चारो जनपद चुनाव में 169 सरपंच पदों, पंच पद के 1305 पदों, जनपद पंचायत सदस्य 52 पद, जिला पंचायत सदस्य 5 पदों के लिए मतदान हो रहा है. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनात है. यहां सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00  बजे तक वोटिंग होगी.

शराब के नशे में धुत होकर शिक्षक पहुंचा चुनाव ड्यूटी में 

वहीं, जशपुर में चुनाव ड्यूटी पर घोर लापरवाही करने के मामले में एक शिक्षक को निलंबित किया गया. मनोरा विकासखंड में चुनाव ड्यूटी लगाई गई शिक्षक शराब के नशे में धुत पाया गया. इसके बाद बड़ी कार्रवाई की गई. शिक्षक का नाम गणेश कुमार मंडल है. जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने निलंबित किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 43 विकास खंडों के वोटर्स चुन रहे 'गांव की सरकार'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग हमेशा से  चर्चाओं में रहा है. गुरुवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हो चुके हैं. सुबह से लोग उत्साह के साथ अपने गांव के मुखिया का चयन करने के लिए पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान का कार्य जारी हो चुका है.  इस दौरान 43 विकास खंडों की 46,83,736 जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का चयन करेगी.

सूरजपुर में 286 मतदान केंद्र बनाए गए 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड व प्रेमनगर विकास खंड में मतदान जारी है. यहां सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई.  वोटिंग दोपहर 3 बजे तक होगी. कुल 140,425 मतदाता वोट डालेंगे. जिला पंचायत की 04, जनपद पंचायत की 36, सरपंच 120 समेत 1737 वार्ड पंच चुनेंगे. मतदान के बाद केंद्र में ही होगी मतगणना.  286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 400 की संख्या में जिला पुलिस व अन्य बल मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- CG Panchayat Elections: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग! जानिए कैसी है तैयारी?

जशपुर में  शांतिपूर्ण मतदान जारी 

जशपुर जिले में चुनाव को लेकर 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चारो जनपद चुनाव में 169 सरपंच पदों, पंच पद के 1305 पदों, जनपद पंचायत सदस्य 52 पद, जिला पंचायत सदस्य 5 पदों के लिए मतदान हो रहा है. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनात है. यहां सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00  बजे तक वोटिंग होगी.

शराब के नशे में धुत होकर शिक्षक पहुंचा चुनाव ड्यूटी में 

वहीं, जशपुर में चुनाव ड्यूटी पर घोर लापरवाही करने के मामले में एक शिक्षक को निलंबित किया गया. मनोरा विकासखंड में चुनाव ड्यूटी लगाई गई शिक्षक शराब के नशे में धुत पाया गया. इसके बाद बड़ी कार्रवाई की गई. शिक्षक का नाम गणेश कुमार मंडल है. जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने निलंबित किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/voters-of-43-development-blocks-are-choosing-voters-for-three/article-10869

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.