70 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, चुनाव से एक दिन पहले रवाना होते हैं बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वोटर

Bijapur, cg

बीजापुर में नक्सल दहशत के कारण पोलिंग बूथ ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित किए गए हैं.

दो दशक बाद बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके में सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले सभी जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुनकर आते थे. जिससे शासन प्रशासन की किसी भी योजना का लाभ यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता था. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पोलिंग बूथों को ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित कर चुनाव की रस्म पूरी की जाती थी, लेकिन इस बार नक्सल प्रभावित सेंड्रा और उसके आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बढ़ चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं.

नक्सल एरिया के पोलिंग बूथ भोपालपटनम शिफ्ट: नक्सल दहशत के कारण प्रशासन ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के पोलिंग बूथों को 70 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित कर रखा हैं. सेंड्रा इलाके के 6 पोलिंग बूथों को भी विस्थापित किया गया हैं. सेंड्रा पंचायत के दो पोलिंग बूथों को शासकीय कन्या स्कूल के कक्ष क्रमांक 1 भोपालपटनम में और शासकीय कन्या स्कूल कक्ष क्रमांक 2 भोपालपटनम में विस्थापित किया गया है. बड़ेकाकलेड पंचायत के बड़ेकाकलेड बूथ को कन्या स्कूल भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 3 में विस्थापित किया गया हैं. पीलूर के बूथ को कन्या स्कूल कक्ष क्रमांक 4 में विस्थापित किया गया हैं. एडापल्ली पंचायत के एड़ापल्ली बूथ को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के कक्ष क्रमांक 1 में विस्थापित किया गया हैं. पालसेगुंडी बूथ को आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के कक्ष क्रमांक 2 में विस्थापित किया गया हैं.

Bijapur Panchayat Elections
नक्सल इलाका होने के कारण पोलिंग बूथ शिफ्ट 

ग्राम सरकार चुनने लंबी दूरी का सफर: पोलिंग बूथ शिफ्ट होने के बावजूद धुर नक्सल प्रभावित सेंड्रा इलाके के ग्रामीण मतदान के एक दिन पहले लगभग 70 किलोमीटर पैदल व बाइक से सफर तय कर वोट डालने ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. सेंड्रा से संतोष गुरला पत्नी प्रियंका गुरला और दो बच्चों के साथ बुधवार सुबह भोपालपट्नम के लिए निकल गए. जो शाम होते तक भोपालपटनम पहुंचे. सेंड्रा बस्ती में ही रहने वाले रमेश गोटा, वेंकटेश तलाड़ी भी बाइक से भोपालपटनम में विस्थापित पोलिंग बूथ के लिए एक दिन पहले निकले.

Bijapur Panchayat Elections
वोट डालने के लिए कई किलोमीटर का सफर 
 
9 फरवरी को बीजापुर में हुई इतिहास की सबसे बड़ी मुठभेड़: बता दें कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व का सेंड्रा इलाका नक्सलियों का कोर एरिया माना जाता है. हाल ही में 9 फरवरी को टेकमेट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ा इंकाउंटर हुआ. जिसमें जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद भी हुए.

Bijapur Panchayat Elections
बीजापुर का धुर नक्सल प्रभावित इलाका है सेंड्रा 
 
बीजापुर पंचायत चुनाव: केरपे, बड़ेकाकलेड, एडापल्ली, सेंड्रा के चार पंचायतों के उम्मीदवार मैदान में हैं. उस इलाके के सरपंच पद के लिए 13 प्रत्याशी हैं. वही 22 पंच भी मैदान में खड़े हैं. 2005 में सलवा जुडूम के दौर के बाद नेशनल पार्क इलाके के ग्रामीण बीजापुर, भोपालपटनम में आकर बस गए. तत्कालीन कलेक्टर आर प्रसन्ना ने 2009 में भोपालपटनम के नाकापारा के पास सेंड्रा बस्ती को बसाया. नेशनल पार्क, सेंड्रा, बड़ेकाकडे और एडापल्ली के सैकड़ों ग्रामीण वहां बसे हुए हैं. यही ग्रामीण उसे इलाके के सरपंच को चुनते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

70 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, चुनाव से एक दिन पहले रवाना होते हैं बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वोटर

Bijapur, cg

दो दशक बाद बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके में सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले सभी जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुनकर आते थे. जिससे शासन प्रशासन की किसी भी योजना का लाभ यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता था. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पोलिंग बूथों को ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित कर चुनाव की रस्म पूरी की जाती थी, लेकिन इस बार नक्सल प्रभावित सेंड्रा और उसके आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बढ़ चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं.

नक्सल एरिया के पोलिंग बूथ भोपालपटनम शिफ्ट: नक्सल दहशत के कारण प्रशासन ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के पोलिंग बूथों को 70 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित कर रखा हैं. सेंड्रा इलाके के 6 पोलिंग बूथों को भी विस्थापित किया गया हैं. सेंड्रा पंचायत के दो पोलिंग बूथों को शासकीय कन्या स्कूल के कक्ष क्रमांक 1 भोपालपटनम में और शासकीय कन्या स्कूल कक्ष क्रमांक 2 भोपालपटनम में विस्थापित किया गया है. बड़ेकाकलेड पंचायत के बड़ेकाकलेड बूथ को कन्या स्कूल भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 3 में विस्थापित किया गया हैं. पीलूर के बूथ को कन्या स्कूल कक्ष क्रमांक 4 में विस्थापित किया गया हैं. एडापल्ली पंचायत के एड़ापल्ली बूथ को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के कक्ष क्रमांक 1 में विस्थापित किया गया हैं. पालसेगुंडी बूथ को आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के कक्ष क्रमांक 2 में विस्थापित किया गया हैं.

Bijapur Panchayat Elections
नक्सल इलाका होने के कारण पोलिंग बूथ शिफ्ट 

ग्राम सरकार चुनने लंबी दूरी का सफर: पोलिंग बूथ शिफ्ट होने के बावजूद धुर नक्सल प्रभावित सेंड्रा इलाके के ग्रामीण मतदान के एक दिन पहले लगभग 70 किलोमीटर पैदल व बाइक से सफर तय कर वोट डालने ब्लॉक मुख्यालय में विस्थापित पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. सेंड्रा से संतोष गुरला पत्नी प्रियंका गुरला और दो बच्चों के साथ बुधवार सुबह भोपालपट्नम के लिए निकल गए. जो शाम होते तक भोपालपटनम पहुंचे. सेंड्रा बस्ती में ही रहने वाले रमेश गोटा, वेंकटेश तलाड़ी भी बाइक से भोपालपटनम में विस्थापित पोलिंग बूथ के लिए एक दिन पहले निकले.

Bijapur Panchayat Elections
वोट डालने के लिए कई किलोमीटर का सफर 
 
9 फरवरी को बीजापुर में हुई इतिहास की सबसे बड़ी मुठभेड़: बता दें कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व का सेंड्रा इलाका नक्सलियों का कोर एरिया माना जाता है. हाल ही में 9 फरवरी को टेकमेट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ा इंकाउंटर हुआ. जिसमें जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद भी हुए.

Bijapur Panchayat Elections
बीजापुर का धुर नक्सल प्रभावित इलाका है सेंड्रा 
 
बीजापुर पंचायत चुनाव: केरपे, बड़ेकाकलेड, एडापल्ली, सेंड्रा के चार पंचायतों के उम्मीदवार मैदान में हैं. उस इलाके के सरपंच पद के लिए 13 प्रत्याशी हैं. वही 22 पंच भी मैदान में खड़े हैं. 2005 में सलवा जुडूम के दौर के बाद नेशनल पार्क इलाके के ग्रामीण बीजापुर, भोपालपटनम में आकर बस गए. तत्कालीन कलेक्टर आर प्रसन्ना ने 2009 में भोपालपटनम के नाकापारा के पास सेंड्रा बस्ती को बसाया. नेशनल पार्क, सेंड्रा, बड़ेकाकडे और एडापल्ली के सैकड़ों ग्रामीण वहां बसे हुए हैं. यही ग्रामीण उसे इलाके के सरपंच को चुनते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/voters-of-naxal-affected-area-of-%E2%80%8B%E2%80%8Bbijapur-leave-a-day/article-10922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.