- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग शुरू, 53 ब्लॉक की पंचायतों के लिए मतदान
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग शुरू, 53 ब्लॉक की पंचायतों के लिए मतदान
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. आज पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा. बाकी जगहों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद दोपहर 3 बजे तक वोटिंग चलेगी. पहले चरण में कुल 53 ब्लॉक के पंचायत का फैसला जनता करेगी. वोटिंग के लिए 9873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में आज 53 ब्लॉक के लिए मतदान हो रहा है. पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं.
20 फरवरी को दूसरे चरण में 43 और 23 फरवरी को तीसरे चरण में 50 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा. जिसमें सरपंच के लिए नीला, पंच के लिए सफेद, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए