- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार चुनने के लिए वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान
छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार चुनने के लिए वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार चुनने के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. राजधानी रायपुर से लेकर नक्सल प्रभावित बस्तर के नगरीय निकायों में शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने के मिल रहा है.

केंद्रों में सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई है. लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रों में सुरक्षा के भी चाक-चौबंध इंतजाम किए गए हैं.
सुकमा में ईवीएम मशीन खराब
इधर सुकमा के मतदान केंद्र क्रमांक 02 में ईवीएम मशीन में खराबी आ गई है. इसकी वजह से यहां अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है. तकनीशियनों की टीम ईवीएम को सुधारने के लिए पहुंची है. सुधार के बाद ही यहां वोटिंग शुरू हो पाएगी.
दुर्ग में लोग ढूंढ रहे केंद्र
इधर दुर्ग जिले के पोटीयाकला केंद्र क्रमांक 234 से बड़ी संख्या में लोग वापस हो रहे हैं.
लोगों ने बताया कि वो सुबह से अपने मतदान केंद्र ढूंढ रहे हैं.जो सुबह 6 बजे लाइन में लगे थे वो अब लाइन छोड़कर निकल गए, क्योंकि उनको अपना मतदान केंद्र नहीं मिल पा रहा है.ऐसे लोगों में निराशा और संशय है.

किरण देव ने डाला वोट
प्रदेशभर में वोटिंग को लेकर अच्छा उत्साह है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर में बने बूथ में अपने परिवार के साथ पहुंचकर वोट दिया. रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने भी अपनी पत्नी के साथ रायपुर के पोलिंग बूथ पर जाकर वोटिंग की. प्रशासन वोटर्स से लगातार अपील कर रहा है कि लोकतंत्र के इस खास पर्व का हिस्सा जरुर बनें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए