लोकतंत्र की जय, 'गन'तंत्र पर गणतंत्र पड़ा भारी, नक्सलगढ़ में 40 साल बाद 130 केंद्रों पर हुई वोटिंग

Raipur, CG

नक्सलगढ़ में "गन" तंत्र पर गणतंत्र भारी पड़ा है. 40 साल बाद 130 मतदान केंद्रों पर गांव की सरकार के लिए लोगों ने मतदान किया

छत्तीसगढ़ में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 17 फरवरी 2025 एक नए इतिहास को लिख गया है. घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोगों ने पंचायत चुनाव में बढ़-कर कर हिस्सा लिया और मतदान किया. नक्सलियों का खौफ लोगों के भीतर से बाहर निकला. लोगों ने घर से बाहर निकाल कर मतदान किया. यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

तीन चरणों में हो रहा पंचायत चुनाव: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. कुल सभी जिलों के 53 ब्लॉक में वोटिंग हुई. जिसमें सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए . आपको बता दें की तीन चरणों में हो रहे मतदान में पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को हुआ. जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा.

PANCHAYAT ELECTIONS
नक्सलगढ़ में बुलेट पर बैलेट भारी 

पहले चरण के मतदान ने लिखा नया अध्याय: 17 फरवरी को हुए मतदान ने छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया. जब छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान की प्रक्रिया हुई. सुकमा और बीजापुर जिले के 130 से अधिक ऐसे मतदान केंद्र रहे हैं जहां पर नक्सलियों का खौफ चरम पर रहता था. यहां पिछले 40 सालों से मतदान हुआ ही नहीं था. 17 फरवरी को इन सभी 130 से अधिक मतदान केंद्रों पर 40 साल के बाद मतदान हुआ है. जो यह बताता है कि नक्सल की समस्या पर लोग अलग राय रखने लगे हैं. बुलेट पर बैलेट भारी पड़ रहा है.

BASTAR PEOPLE ENTHUSIASM
बस्तर पंचायत चुनाव में बंपर वोटिंग
 
सीएम साय ने बताया लोकतंत्र की जीत: पहले चरण के हुए मतदान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि ऐसी खबरें आत्मिक संतोष देती है कि बस्तर संभाग में अब बुलेट की जगह बैलेट का जोर चल रहा है. सुकमा और बीजापुर जिले के 130 से अधिक मतदान केंद्रों में 40 साल बाद वहां के ग्रामीणों ने मतदान किया है. यही नहीं नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में ग्रामीणों ने इस बार मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे हैं. पहली बार ऐसा हुआ है जब बस्तर संभाग में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध नहीं किया है. हमारी सरकार द्वारा उन अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में 40 से अधिक नए कैंप को स्थापित करने से यह संभव हुआ है.

VICTORY OF DEMOCRACY IN NAXALGARH
बस्तर में पंचायत चुनाव में वोटर्स का उत्साह 

बस्तर में कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है. यहां के लोगों के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और गृहमंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप 26 मार्च तक इनका खत्म तय है. बस्तर संभाग के इन सभी ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं. सुरक्षा बल के जवानों को सहृदय अभिनंदन यही है Gunतंत्र पर गणतंत्र की विजय, जय बस्तर जय छत्तीसगढ़- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव में नक्सलगढ़ के वोटरों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि अब नक्सलवाद का खौफ जनता पर नहीं है. जनता विकास चाहती है और लोकतंत्र में उनका अटूट विश्वास है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

लोकतंत्र की जय, 'गन'तंत्र पर गणतंत्र पड़ा भारी, नक्सलगढ़ में 40 साल बाद 130 केंद्रों पर हुई वोटिंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 17 फरवरी 2025 एक नए इतिहास को लिख गया है. घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोगों ने पंचायत चुनाव में बढ़-कर कर हिस्सा लिया और मतदान किया. नक्सलियों का खौफ लोगों के भीतर से बाहर निकला. लोगों ने घर से बाहर निकाल कर मतदान किया. यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

तीन चरणों में हो रहा पंचायत चुनाव: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. कुल सभी जिलों के 53 ब्लॉक में वोटिंग हुई. जिसमें सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए . आपको बता दें की तीन चरणों में हो रहे मतदान में पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को हुआ. जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा.

PANCHAYAT ELECTIONS
नक्सलगढ़ में बुलेट पर बैलेट भारी 

पहले चरण के मतदान ने लिखा नया अध्याय: 17 फरवरी को हुए मतदान ने छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया. जब छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान की प्रक्रिया हुई. सुकमा और बीजापुर जिले के 130 से अधिक ऐसे मतदान केंद्र रहे हैं जहां पर नक्सलियों का खौफ चरम पर रहता था. यहां पिछले 40 सालों से मतदान हुआ ही नहीं था. 17 फरवरी को इन सभी 130 से अधिक मतदान केंद्रों पर 40 साल के बाद मतदान हुआ है. जो यह बताता है कि नक्सल की समस्या पर लोग अलग राय रखने लगे हैं. बुलेट पर बैलेट भारी पड़ रहा है.

BASTAR PEOPLE ENTHUSIASM
बस्तर पंचायत चुनाव में बंपर वोटिंग
 
सीएम साय ने बताया लोकतंत्र की जीत: पहले चरण के हुए मतदान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि ऐसी खबरें आत्मिक संतोष देती है कि बस्तर संभाग में अब बुलेट की जगह बैलेट का जोर चल रहा है. सुकमा और बीजापुर जिले के 130 से अधिक मतदान केंद्रों में 40 साल बाद वहां के ग्रामीणों ने मतदान किया है. यही नहीं नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में ग्रामीणों ने इस बार मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे हैं. पहली बार ऐसा हुआ है जब बस्तर संभाग में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध नहीं किया है. हमारी सरकार द्वारा उन अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में 40 से अधिक नए कैंप को स्थापित करने से यह संभव हुआ है.

VICTORY OF DEMOCRACY IN NAXALGARH
बस्तर में पंचायत चुनाव में वोटर्स का उत्साह 

बस्तर में कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है. यहां के लोगों के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और गृहमंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप 26 मार्च तक इनका खत्म तय है. बस्तर संभाग के इन सभी ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं. सुरक्षा बल के जवानों को सहृदय अभिनंदन यही है Gunतंत्र पर गणतंत्र की विजय, जय बस्तर जय छत्तीसगढ़- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव में नक्सलगढ़ के वोटरों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि अब नक्सलवाद का खौफ जनता पर नहीं है. जनता विकास चाहती है और लोकतंत्र में उनका अटूट विश्वास है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/voting-took-place-at-130-centers-after-40-years-in/article-10547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.