43 विकास खंडों में दूसरे चरण के लिए आज होगी वोटिंग, 46,83,736 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 43 विकास खंडों की 46,83,736 जमता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का चयन करेंगी.

छत्तीसगढ़ के 43 विकास खंडों में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 26,988 पंच, 3,774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा. आपको बता दें कि राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) पर होते हैं. पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं.

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान दल अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं. अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं.

नक्सल इलाकों में हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने बताया कि नक्सली खतरे के कारण सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक है और अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है. पुलिस के मुताबिक, बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं तथा गश्त बढ़ा दी गई है.

इतने मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया दूसरे चरण में 23,17,492 पुरुष मतदाता, 23,66,157 महिला मतदाता और 87 ‘थर्ड जेंडर' श्रेणी के मतदाता समेत कुल 46,83,736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

इतने पदों के लिए राज्य में हो रहे हैं चुनाव

अधिकारियों ने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,671 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,161 पंच के पदों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी. उन्होंने बताया कि 68 पंच और एक सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. कुल 74,310 पंच, 448 सरपंच, 41 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था. इस तरह कुल 85,188 पंच, 11,181 सरपंच, 2,932 जनपद पंचायत सदस्य और 432 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं.

पहले चरण में 81.38 प्रतिशत हुआ था मतदान

पहले चरण में 17 फरवरी को 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था.

23 फरवरी को होगा अंतिम चरण का मतदान

सिंह ने बताया कि तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. मतदान के लिए मतपत्रों का उपयोग किया जा रहा है. प्रत्येक चरण में मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी. दूसरे चरण के लिए 22 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण किया जाएगा और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित किए गए. पहले चरण के लिए 20 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों के सारणीकरण और परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

43 विकास खंडों में दूसरे चरण के लिए आज होगी वोटिंग, 46,83,736 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के 43 विकास खंडों में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 26,988 पंच, 3,774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा. आपको बता दें कि राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) पर होते हैं. पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं.

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान दल अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं. अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं.

नक्सल इलाकों में हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने बताया कि नक्सली खतरे के कारण सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक है और अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है. पुलिस के मुताबिक, बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं तथा गश्त बढ़ा दी गई है.

इतने मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया दूसरे चरण में 23,17,492 पुरुष मतदाता, 23,66,157 महिला मतदाता और 87 ‘थर्ड जेंडर' श्रेणी के मतदाता समेत कुल 46,83,736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

इतने पदों के लिए राज्य में हो रहे हैं चुनाव

अधिकारियों ने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,671 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,161 पंच के पदों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी. उन्होंने बताया कि 68 पंच और एक सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. कुल 74,310 पंच, 448 सरपंच, 41 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था. इस तरह कुल 85,188 पंच, 11,181 सरपंच, 2,932 जनपद पंचायत सदस्य और 432 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं.

पहले चरण में 81.38 प्रतिशत हुआ था मतदान

पहले चरण में 17 फरवरी को 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था.

23 फरवरी को होगा अंतिम चरण का मतदान

सिंह ने बताया कि तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. मतदान के लिए मतपत्रों का उपयोग किया जा रहा है. प्रत्येक चरण में मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी. दूसरे चरण के लिए 22 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण किया जाएगा और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित किए गए. पहले चरण के लिए 20 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों के सारणीकरण और परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/voting-will-be-decided-today-for-second-phase-in-43/article-10865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.