- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
RAIPUR, CG
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में मौसम ने असर दिखाया। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा दर्ज की गई, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 5 सितंबर से बारिश की तीव्रता और रफ्तार में कमी आने लगेगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम
-
दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
-
वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
भैसमा में सबसे ज्यादा 12 सेमी और पोंडी बचरा में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई।
-
कई स्थानों पर 2 से 7 सेमी तक वर्षा हुई।
सिनोप्टिक सिस्टम
-
उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
-
मानसून द्रोणिका जैसलमेर से होकर सीधी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
आज का पूर्वानुमान
-
प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
-
कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
-
दो दिन बाद भी अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
रायपुर का मौसम
-
6 सितंबर को रायपुर का आसमान अधिकतर समय मेघाच्छन्न रहेगा।
-
एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
-
अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए