दुर्ग में पानी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक ही परिवार के 9 लोग हुए घायल

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

By Rohit.P
On

दुर्ग के दांडेसरा गांव में पानी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुल्हाड़ी-रॉड हमले में 9 लोग घायल हुए।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर जो विवाद शुरू हुआ, वो शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हुई, जिसमें डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी तक का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा का है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और उनके दादा सगे भाई बताए जा रहे हैं। पहले भी जमीन के मुद्दे पर झगड़ा हो चुका है। हाल ही में गांव में पानी की समस्या ने पुराने विवाद को फिर से भड़का दिया। पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं थी, जिससे पानी की किल्लत बढ़ गई थी। इसी दौरान पंचायत की पानी टंकी और उसकी चाबी को लेकर विवाद शुरू हुआ।

बताया गया कि एक पक्ष पानी भरने के लिए पंचायत पहुंचा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने टंकी की चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात पर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग जुट गए और लाठी-डंडे चलने लगे। महिलाएं भी एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पहले पक्ष से मोनू यादव ने आरोप लगाया कि उसका चाचा खेत में भैंस चराने गया था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। मोनू का कहना है कि जब वह बीच-बचाव करने गया, तो उसके ऊपर भी टंगिया और डंडों से हमला किया गया, जिससे उसे हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। मोनू ने कहा कि उनके परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष की सियाराम की बेटी ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। उसने बताया कि पानी भरने के लिए पंचायती चाबी लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। परिवार के कुछ सदस्यों पर खेतों में जाकर हमला करने का भी आरोप है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। देर रात पुलिस की टीम दुर्ग जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

दुर्ग में पानी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक ही परिवार के 9 लोग हुए घायल

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर जो विवाद शुरू हुआ, वो शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हुई, जिसमें डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी तक का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा का है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और उनके दादा सगे भाई बताए जा रहे हैं। पहले भी जमीन के मुद्दे पर झगड़ा हो चुका है। हाल ही में गांव में पानी की समस्या ने पुराने विवाद को फिर से भड़का दिया। पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं थी, जिससे पानी की किल्लत बढ़ गई थी। इसी दौरान पंचायत की पानी टंकी और उसकी चाबी को लेकर विवाद शुरू हुआ।

बताया गया कि एक पक्ष पानी भरने के लिए पंचायत पहुंचा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने टंकी की चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात पर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग जुट गए और लाठी-डंडे चलने लगे। महिलाएं भी एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पहले पक्ष से मोनू यादव ने आरोप लगाया कि उसका चाचा खेत में भैंस चराने गया था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। मोनू का कहना है कि जब वह बीच-बचाव करने गया, तो उसके ऊपर भी टंगिया और डंडों से हमला किया गया, जिससे उसे हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। मोनू ने कहा कि उनके परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष की सियाराम की बेटी ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। उसने बताया कि पानी भरने के लिए पंचायती चाबी लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। परिवार के कुछ सदस्यों पर खेतों में जाकर हमला करने का भी आरोप है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। देर रात पुलिस की टीम दुर्ग जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/water-dispute-took-the-form-of-bloody-conflict-in-durg/article-54112

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.