छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। बीजापुर और GPM में बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत।

छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटों के भीतर उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अचानक आए इस मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबरें आई हैं।

बीजापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के समय मवेशी खुले में थे, तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इसी तरह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजमेरगढ़ में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मौसम अचानक बदल गया और जोर की आवाज के साथ बिजली गिरी। कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ भी टूट गए। कोरबा जिले के कटघोरा, पाली और करतला में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। कोंडागांव के केशकाल में भारी बारिश ने कुछ दुकानों में पानी घुसा दिया, जिससे व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहेगा।

रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश और तेज हवा का असर भी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है, खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने के घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटों के भीतर उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अचानक आए इस मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबरें आई हैं।

बीजापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के समय मवेशी खुले में थे, तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इसी तरह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजमेरगढ़ में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मौसम अचानक बदल गया और जोर की आवाज के साथ बिजली गिरी। कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ भी टूट गए। कोरबा जिले के कटघोरा, पाली और करतला में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। कोंडागांव के केशकाल में भारी बारिश ने कुछ दुकानों में पानी घुसा दिया, जिससे व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहेगा।

रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश और तेज हवा का असर भी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है, खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने के घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/weather-havoc-in-chhattisgarh-storm-rain-alert-in-many-districts-including/article-53644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.