छत्तीसगढ़ में सर्दी के बीच झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट

CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। इसके चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बारिश के चलते फसल नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके जिले के मौसम के ताजा अपडेट।

छत्तीसगढ़ में सर्दियों की बीच बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेशभर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी शाम 6 बजे से मौसम ने करवट ली है। राजधानी के कई जगहों में बारिश हुई है, जिसके बाद रायपुर में मौसम का पारा गिर गया है। फिलहाल जोरदार हवा के चलते ठंड बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। बैंकुठपुर, कवर्धा में पिछले काफी वक्त से बारिश हो रही है वहीं, बस्तर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था कि प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार समुद्र से आ रही नमी के चलते बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके प्रभाव के चलते सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गरैला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबार, जांजगीर, रायपुर, बालोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनादगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिलों के अलग अलग हिस्सों में अगले 2 दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाने के बाद भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में खास अंतर नहीं आया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में सर्दी के बीच झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट

CG

छत्तीसगढ़ में सर्दियों की बीच बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेशभर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी शाम 6 बजे से मौसम ने करवट ली है। राजधानी के कई जगहों में बारिश हुई है, जिसके बाद रायपुर में मौसम का पारा गिर गया है। फिलहाल जोरदार हवा के चलते ठंड बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। बैंकुठपुर, कवर्धा में पिछले काफी वक्त से बारिश हो रही है वहीं, बस्तर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था कि प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार समुद्र से आ रही नमी के चलते बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके प्रभाव के चलते सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गरैला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबार, जांजगीर, रायपुर, बालोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनादगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिलों के अलग अलग हिस्सों में अगले 2 दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाने के बाद भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में खास अंतर नहीं आया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/weather-pattern-changed-due-to-heavy-rain-in-chhattisgarh-amid/article-6547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.