- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: उत्तर और मध्य जिलों में आज भी बारिश, कल से मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: उत्तर और मध्य जिलों में आज भी बारिश, कल से मिलेगी राहत
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में मानसून का असर सोमवार को भी बना रहा। बिलासपुर और आसपास के इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने तापमान गिरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
बीते 24 घंटों में राजनांदगांव में 6 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी और बिलासपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। 15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था, जबकि जगदलपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी बिहार के पास बने दो चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बारिश हो रही है। हालांकि, 17 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी और अगले पखवाड़े तक रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए