छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में बारिश के आसार — बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी

Raipur, CG

प्रदेश में मानसून के लौटने के बाद भी मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे ठंड का असर सामान्य बना रहेगा।

आज और कल फिर बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में आज से हल्की वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। बीते 24 घंटों में तोकापाल में 2 सेमी, सुकमा में 2 सेमी, तोंगपाल और बकावंड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।

 तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

 बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 48 घंटों में अवदाब (Depression) में बदल सकता है।

 मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हल्की हवाओं के साथ दिन के दौरान उमस में कमी और मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में बारिश के आसार — बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी

Raipur, CG

आज और कल फिर बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में आज से हल्की वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। बीते 24 घंटों में तोकापाल में 2 सेमी, सुकमा में 2 सेमी, तोंगपाल और बकावंड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।

 तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

 बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 48 घंटों में अवदाब (Depression) में बदल सकता है।

 मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हल्की हवाओं के साथ दिन के दौरान उमस में कमी और मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh-chances-of-rain/article-36035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.