- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी से आएगा नया सिस्टम, 4 दिन तक बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी से आएगा नया सिस्टम, 4 दिन तक बारिश के आसार
Raipur, CG
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह होते हुए भी रात में ठंड का असर नदारद है और दिन में गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो धीरे-धीरे अवदाब और गहरे अवदाब में परिवर्तित हो सकता है। 27 अक्टूबर से इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।
दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में दंतेवाड़ा और बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं भैरमगढ़ और लोहांडीगुड़ा में 2 सेंटीमीटर, तथा दरभा, दोरनापाल, कोंटा, गीदम, सुकमा और बीजापुर में 1 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई।
इस दौरान राजनांदगांव और दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 25 अक्टूबर तक अवदाब, 26 तक गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसका असर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में सबसे अधिक दिखाई देगा।
रायपुर में आज रहेगा बादलों का डेरा
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए