छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा एक नया डिप्रेशन सिस्टम अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण और मध्य इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र तेजी से सक्रिय हो रहा है। अगले दो दिनों में यह गहरे अवदाब (Deep Depression) और फिर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा गतिविधियां

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के असर से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर) में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

  • 28 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश,

  • जबकि 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

रायपुर और आसपास का मौसम

शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9°C और न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया। वहीं गिदम में 4 सेमी, भैरमगढ़, नांगुर, बारसूर, छोटेडोंगर में 2 सेमी और छिंदगढ़, टोंगपाल में 1 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

रविवार को राजधानी रायपुर का आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा एक नया डिप्रेशन सिस्टम अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण और मध्य इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र तेजी से सक्रिय हो रहा है। अगले दो दिनों में यह गहरे अवदाब (Deep Depression) और फिर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा गतिविधियां

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के असर से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर) में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

  • 28 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश,

  • जबकि 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

रायपुर और आसपास का मौसम

शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9°C और न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया। वहीं गिदम में 4 सेमी, भैरमगढ़, नांगुर, बारसूर, छोटेडोंगर में 2 सेमी और छिंदगढ़, टोंगपाल में 1 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

रविवार को राजधानी रायपुर का आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/weather-patterns-will-change-in-chhattisgarh-cyclonic-storm-will-arise/article-36328

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.