- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मोबाइल चलाने से मना किया तो छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान: बिलासपुर में 9वीं की छात्रा का शव सुबह म...
मोबाइल चलाने से मना किया तो छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान: बिलासपुर में 9वीं की छात्रा का शव सुबह मिला; पिता और बहन के सामने लगाई थी छलांग
Bilaspur, CG
रात 1.30 बजे मोबाइल देखने पर बहन ने टोका तो घर से बाहर निकली; अरपा नदी में कूदने की कोशिश देख परिजनों ने लगाई आवाज, लेकिन बचा न सके
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे की है।
रात करीब 1.30 बजे, जब बहन ने उसे देर रात मोबाइल देखने से रोका, तो वह गुस्से में घर से बाहर निकली और अरपा नदी के छठघाट पर जाकर छलांग लगा दी।
परिजनों ने पीछा किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। छात्रा का शव अगली सुबह एसडीआरएफ टीम की मदद से बरामद किया गया।
घटना कैसे हुई
पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम अदिति कठौते (14) है। उसके पिता अरुण कमल कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। अदिति रविवार देर रात तक मोबाइल चला रही थी।
इस पर उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने उसे टोका — “देर रात तक मोबाइल मत देखो, अब सो जाओ।”
इतना सुनते ही अदिति नाराज़ हो गई और बिना कुछ कहे घर से बाहर भाग निकली।
बड़ी बहन चेतना ने तुरंत पिता को बताया, और दोनों उसके पीछे दौड़ पड़े।
जब वे अरपा नदी के छठघाट पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अदिति नदी के किनारे खड़ी है।
दोनों ने चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पिता और बहन के सामने नदी में छलांग लगा दी।
मौके पर जुटे लोग, रेस्क्यू असफल
घटना देखकर बड़ी बहन और पिता जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में उतरकर खोजने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे ज्यादा दूर तक नहीं जा सके।
इसके बाद सरकंडा पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या और एएसआई देवेंद्र तिवारी रात में मौके पर पहुंचे, मगर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।
सुबह मिला शव
मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया।
इसके बाद छात्रा का शव अरपा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों में सदमे का माहौल
अदिति की मौत से परिवार और इलाके में शोक और सन्नाटा है।
परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने लगी थी।
पुलिस और परामर्शदाता इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह मोबाइल पर क्या देखती थी और क्या किसी से चैटिंग या विवाद हुआ था।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए