गर्लफ्रेंड को गले लगाते बच्चे ने देख लिया तो कर दिया मर्डर, मासूम के हत्या का खुला राज

CG

कोरिया जिले में नाबालिक बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विशेष टीम का गठन किया था.

छत्तीसगढ़ के कोरिया की पुलिस ने मासूम बच्चे की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी ने हत्या के राज को खोलते हुए पुलिस को बताया कि प्रेमिका को गले लगाते हुए बच्चे ने देख लिया था.इसलिए उसका मर्डर कर दिया. 

दरअसल कोरिया में 13 साल के बच्चे की हत्या के बाद शव को गढ्ढे में फेंक दिया था. बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई थी.पुलिस ने इस पूरे मामले की छनबीन की.संदिग्ध महेश प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की.आरोपी महेश ने बताया कि बच्चे  ने उसे एक महिला मित्र के साथ गले मिलते हुए देख लिया था. इस बात को महेश के घरवालों को बताने की धमकी दी थी.  इसी डर से महेश ने अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर मृतक को समझाने की योजना बनाई.

 20 नवंबर को महेश और उसका नाबालिक साथी, मृतक को जंगल की ओर ले गए. बातचीत के दौरान जब मृतक बार-बार धमकी देने लगा, तो गुस्से में महेश ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया.

इसके बाद उसने चाकू से गर्दन पर हमला किया, जिससे बालक की मौत हो गई। शव को गड्ढे में फेंकने के बाद उसने साइकिल और अन्य सामान को झाड़ियों में छिपा दिया.

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि  घटना स्थल से मिले सबूत, साइबर सेल की सहायता और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने महेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 
ये है मामला 

 20 नवंबर 2024 की रात मृतक बालक ब्रेड बेचने के लिए दोस्तों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 329/24 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू की. 22 नवंबर को परिजनों ने सूचना दी कि गांव का महेश प्रजापति मृतक की साइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है. इस जानकारी पर पुलिस ने महेश को हिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ में महेश ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

गर्लफ्रेंड को गले लगाते बच्चे ने देख लिया तो कर दिया मर्डर, मासूम के हत्या का खुला राज

CG

छत्तीसगढ़ के कोरिया की पुलिस ने मासूम बच्चे की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी ने हत्या के राज को खोलते हुए पुलिस को बताया कि प्रेमिका को गले लगाते हुए बच्चे ने देख लिया था.इसलिए उसका मर्डर कर दिया. 

दरअसल कोरिया में 13 साल के बच्चे की हत्या के बाद शव को गढ्ढे में फेंक दिया था. बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई थी.पुलिस ने इस पूरे मामले की छनबीन की.संदिग्ध महेश प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की.आरोपी महेश ने बताया कि बच्चे  ने उसे एक महिला मित्र के साथ गले मिलते हुए देख लिया था. इस बात को महेश के घरवालों को बताने की धमकी दी थी.  इसी डर से महेश ने अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर मृतक को समझाने की योजना बनाई.

 20 नवंबर को महेश और उसका नाबालिक साथी, मृतक को जंगल की ओर ले गए. बातचीत के दौरान जब मृतक बार-बार धमकी देने लगा, तो गुस्से में महेश ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया.

इसके बाद उसने चाकू से गर्दन पर हमला किया, जिससे बालक की मौत हो गई। शव को गड्ढे में फेंकने के बाद उसने साइकिल और अन्य सामान को झाड़ियों में छिपा दिया.

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि  घटना स्थल से मिले सबूत, साइबर सेल की सहायता और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने महेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 
ये है मामला 

 20 नवंबर 2024 की रात मृतक बालक ब्रेड बेचने के लिए दोस्तों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 329/24 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू की. 22 नवंबर को परिजनों ने सूचना दी कि गांव का महेश प्रजापति मृतक की साइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है. इस जानकारी पर पुलिस ने महेश को हिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ में महेश ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/when-the-child-saw-him-hugging-his-girlfriend-he-murdered/article-4233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.