कौन हैं कवासी लखमा ? ईडी ने क्यों किया गिरफ्तार ? विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम और डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया

CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.इस मामले में सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है.आइए जानते हैं इस मामले में उन्होंने क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है.पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार को बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है,इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है.

सीएम ने कही ये बात

पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा के विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. इस मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा कि शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही है.करीब 2 हजार करोड़ के घोटाले की उसमें आशंका है.इसमें जो भी दोषी होगा उस पर ईडी कार्रवाई करेगी. सीएम ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी बोले कुछ भी करे,कानून सबके लिए बराबर है.जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी.

 बिलासपुर दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला एक बड़ा मुद्दा था, जिसकी जानकारी आम जनता को भी थी. शराब दुकानों में दो काउंटर होने और नकली शराब की बिक्री की बात भी सामने आई थी.

इस घोटाले को लेकर हमने बार-बार सवाल उठाए और जांच की मांग की थी. ईडी इस मामले की लगातार जांच कर रही है और पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.कवासी लखमा की गिरफ्तारी भी इसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा हैं. ईडी के पास ठोस साक्ष्य और गिरफ्तारी का उचित आधार है.

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस का यह आरोप कि गिरफ्तारी राजनीतिक आधार पर हुई है, पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है. यह सर्वविदित है कि शराब घोटाले में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी हुई है. ईडी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है. यह कार्रवाई विशुद्ध रूप से कानूनी है, न कि राजनीतिक. डिप्टी सीएम अरुण साव ने साफ किया कि राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच का समर्थन करती है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

कौन हैं कवासी लखमा 

कवासी लखमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नागारास गांव के रहने वाले हैं. वे कोंटा विधासभा क्षेत्र से छठवीं बार लगातार विधायक बने. साल 2018 को वे जब पांचवीं बार विधायक बनकर आए तो भूपेश सरकार में उन्हें आबकारी मंत्री बनाया गया था. वे इस इलाके में अच्छी धाक रखते हैं. मंत्री बनने के बाद भी वे ज़मीनी स्तर के लोगों से जुड़कर रहते थे. मंत्री रहते हुए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शराब घोटाले का उन पर भी आरोप लगा है. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उनकी गिरफ्तारी कर ली है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं कवासी लखमा ? ईडी ने क्यों किया गिरफ्तार ? विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम और डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया

CG

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है.पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार को बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है,इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है.

सीएम ने कही ये बात

पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा के विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. इस मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा कि शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही है.करीब 2 हजार करोड़ के घोटाले की उसमें आशंका है.इसमें जो भी दोषी होगा उस पर ईडी कार्रवाई करेगी. सीएम ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी बोले कुछ भी करे,कानून सबके लिए बराबर है.जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी.

 बिलासपुर दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला एक बड़ा मुद्दा था, जिसकी जानकारी आम जनता को भी थी. शराब दुकानों में दो काउंटर होने और नकली शराब की बिक्री की बात भी सामने आई थी.

इस घोटाले को लेकर हमने बार-बार सवाल उठाए और जांच की मांग की थी. ईडी इस मामले की लगातार जांच कर रही है और पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.कवासी लखमा की गिरफ्तारी भी इसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा हैं. ईडी के पास ठोस साक्ष्य और गिरफ्तारी का उचित आधार है.

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस का यह आरोप कि गिरफ्तारी राजनीतिक आधार पर हुई है, पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है. यह सर्वविदित है कि शराब घोटाले में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी हुई है. ईडी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है. यह कार्रवाई विशुद्ध रूप से कानूनी है, न कि राजनीतिक. डिप्टी सीएम अरुण साव ने साफ किया कि राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच का समर्थन करती है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

कौन हैं कवासी लखमा 

कवासी लखमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नागारास गांव के रहने वाले हैं. वे कोंटा विधासभा क्षेत्र से छठवीं बार लगातार विधायक बने. साल 2018 को वे जब पांचवीं बार विधायक बनकर आए तो भूपेश सरकार में उन्हें आबकारी मंत्री बनाया गया था. वे इस इलाके में अच्छी धाक रखते हैं. मंत्री बनने के बाद भी वे ज़मीनी स्तर के लोगों से जुड़कर रहते थे. मंत्री रहते हुए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शराब घोटाले का उन पर भी आरोप लगा है. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उनकी गिरफ्तारी कर ली है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/who-is-kawasi-lakhma-why-did-ed-arrest-him-first/article-7802

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.