कौन हैं माया वॉरियर? डीएमएफ घोटाले में ईडी ने किया गिरफ्तार

CG

डीएमएफ खनिकों द्वारा वित्तपोषित एक ट्रस्ट है, जिसे राज्य के सभी जिलों में खनन से संबंधित परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था. ईडी ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अदालत ने महिला अधिकारी माया वॉरियर को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें, डीएमएफ घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है.

ईडी द्वारा गिरफ्तार की गईं माया वॉरियर की गिरफ्तारी पर ईडी अधिवक्ता ने बताया कि आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग में तैनात वॉरियर को मंगलवार को अरेस्ट कर बुधवार रायपुर की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया.
cg

डीएमएफ मामले में आईएएस रानू साहू को पेश करने की डाली थी अर्जी

ईडी अधिवक्ता सौरभ पांडे ने बताया, हमने डीएमएफ मामले में रानू साहू को पेशी वारंट पर पेश करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी, लेकिन जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ चिकित्सकीय जटिलताएं हैं. निलंबित आईएएस अधिकारी साहू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाले में न्यायिक हिरासत में हैं.

गुरुवार को फिर से रानू साहू को अदालत में पेश करने का अनुरोध किया

प्रवक्ता ने बताया, “हमने गुरुवार को फिर से रानू साहू को अदालत में पेश करने का अनुरोध किया है. बता दें, ईडी की जांच में सामने आया कि रायगढ़ और कोरबा जिलों में जिलाधिकारी के रूप में रानू साहू के कार्यकाल के दौरान डीएमएफ में कथित अनियमितताएं की गईं और उन्हें डीएमएफ के तहत काम आवंटित किए गए ठेकेदारों से भारी रिश्वत मिली.

रानू साहू के कार्यकाल के दौरान संबधित विभाग में तैनात थीं वॉरियर

पांडेय ने बताया, “जब साहू कोयला समृद्ध क्षेत्रों में कलेक्टर थीं ( पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार) तब वारियर को संबंधित विभाग में तैनात किया गया था और डीएमएफ में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया.” एजेंसी ने इस मामले में एक मार्च को राज्य में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी और डिजिटल व कागजी दस्तावेजों के अलावा लगभग 27 लाख रुपए नकद जब्त किए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2024 By दैनिक जागरण

कौन हैं माया वॉरियर? डीएमएफ घोटाले में ईडी ने किया गिरफ्तार

CG

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अदालत ने महिला अधिकारी माया वॉरियर को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें, डीएमएफ घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है.

ईडी द्वारा गिरफ्तार की गईं माया वॉरियर की गिरफ्तारी पर ईडी अधिवक्ता ने बताया कि आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग में तैनात वॉरियर को मंगलवार को अरेस्ट कर बुधवार रायपुर की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया.
cg

डीएमएफ मामले में आईएएस रानू साहू को पेश करने की डाली थी अर्जी

ईडी अधिवक्ता सौरभ पांडे ने बताया, हमने डीएमएफ मामले में रानू साहू को पेशी वारंट पर पेश करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी, लेकिन जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ चिकित्सकीय जटिलताएं हैं. निलंबित आईएएस अधिकारी साहू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाले में न्यायिक हिरासत में हैं.

गुरुवार को फिर से रानू साहू को अदालत में पेश करने का अनुरोध किया

प्रवक्ता ने बताया, “हमने गुरुवार को फिर से रानू साहू को अदालत में पेश करने का अनुरोध किया है. बता दें, ईडी की जांच में सामने आया कि रायगढ़ और कोरबा जिलों में जिलाधिकारी के रूप में रानू साहू के कार्यकाल के दौरान डीएमएफ में कथित अनियमितताएं की गईं और उन्हें डीएमएफ के तहत काम आवंटित किए गए ठेकेदारों से भारी रिश्वत मिली.

डीएमएफ खनिकों द्वारा वित्तपोषित एक ट्रस्ट है, जिसे राज्य के सभी जिलों में खनन से संबंधित परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था. ईडी ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी.
 
रानू साहू के कार्यकाल के दौरान संबधित विभाग में तैनात थीं वॉरियर

पांडेय ने बताया, “जब साहू कोयला समृद्ध क्षेत्रों में कलेक्टर थीं ( पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार) तब वारियर को संबंधित विभाग में तैनात किया गया था और डीएमएफ में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया.” एजेंसी ने इस मामले में एक मार्च को राज्य में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी और डिजिटल व कागजी दस्तावेजों के अलावा लगभग 27 लाख रुपए नकद जब्त किए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/who-is-maya-warrier-arrested-by-ed-in-dmf-scam/article-1448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.