कौन हैं पंडी राम मंडावी? जिन्हें मिला है पद्मश्री सम्मान, 12 साल की उम्र में सीखा हुनर, गरीबी में बीता बचपन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाला पंडी राम मंडावी को पद्मश्री सम्मान से नवाज गया है। उन्होंने 12 साल की उम्र में यह कला सीखी थी। वह गोंड मुरिया जनजाति से आते हैं। पद्मश्री सम्मान मिलने पर सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का नाम भी शामिल है। वे नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। पंडी राम मंडावी 68 वर्ष के हैं। वह गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं।

12 साल की उम्र में सीखी कला

उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है। पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। पंडी राम मंडावी का जीवन गरीबी में बीता है।

क्या कहा सीएम ने

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- नारायणपुर के गोंड मुरिया जनजातीय के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मंडावी जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर अपने अद्वितीय कौशल से इसे नई पहचान दी है। साथ ही, उन्होंने अनेक कारीगरों को प्रशिक्षित कर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाया है। आपके सराहनीय कार्यों से समूचा छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं पंडी राम मंडावी? जिन्हें मिला है पद्मश्री सम्मान, 12 साल की उम्र में सीखा हुनर, गरीबी में बीता बचपन

Raipur, CG

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का नाम भी शामिल है। वे नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। पंडी राम मंडावी 68 वर्ष के हैं। वह गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं।

12 साल की उम्र में सीखी कला

उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है। पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। पंडी राम मंडावी का जीवन गरीबी में बीता है।

क्या कहा सीएम ने

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- नारायणपुर के गोंड मुरिया जनजातीय के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मंडावी जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर अपने अद्वितीय कौशल से इसे नई पहचान दी है। साथ ही, उन्होंने अनेक कारीगरों को प्रशिक्षित कर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाया है। आपके सराहनीय कार्यों से समूचा छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/who-is-pandi-ram-mandavi-who-got-the-padma-shri/article-8536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.