पति की हत्या कर सूटकेस में छिपाई लाश: जशपुर से फरार पत्नी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बोली– ‘कैरेक्टर पर शक करता था’

Jashpur, CG

दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में अपने पति की हत्या कर लाश को सूटकेस में बंद करने वाली आरोपी पत्नी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

जशपुर पुलिस ने महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। यह वारदात 7 नवंबर की रात हुई थी, जबकि 9 नवंबर को संतोष भगत (43) की लाश उसके ही घर के एक बड़े ट्रॉली सूटकेस में मिली।

कैरेक्टर पर शक ने ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। संतोष को शक था कि उसकी पत्नी मंगरीता भगत का संबंध उसके छोटे भाई (देवर) विनोद के साथ है। इसी शक ने दोनों के रिश्ते को कड़वाहट से भर दिया था।

घटना वाली रात मंगरीता ने अपने लिए खाना निकाला, लेकिन पति को परोसा नहीं। इससे संतोष भड़क उठा और दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया।

सिलबट्टे से सिर कुचल दिया, एक बार नहीं दो बार

गुस्से में संतोष ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। मंगरीता ने लोहे की गैंती से दरवाजा तोड़ा, जो गिरकर संतोष पर जा गिरा। इसके बाद वह किचन में रखे सिलबट्टे को लेकर आई और पति के सिर पर वार कर दिया।

पहले वार के बाद संतोष बेहोश हुआ, लेकिन जिंदा था। मंगरीता को लगा कि वह होश में आया तो उसे मार देगा। इस डर से उसने फिर सिलबट्टे से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूटकेस में भर दी लाश, खून साफ कर फरार

रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी ने घर में रखे बड़े ट्रॉली सूटकेस में शव को डाल दिया। उसने खून के धब्बे भी कपड़े से साफ कर दिए।

अगली सुबह गांववालों को बताया कि उसका पति रांची चला गया है। दोपहर तक घर को बाहर से ताला लगाकर वह रायगढ़ के लिए बस से निकल गई।

फरार होने के बाद उसने कोरबा में रह रही अपनी बेटी को फोन कर कहा– “तेरे पापा को मार दी हूं।” इसी से हत्या का राज खुला।

2 दिन बाद मिली लाश, 6 दिन बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने 9 नवंबर को घर का ताला खुलवाया तो अंदर सूटकेस में संतोष का शव मिला। शुरुआती जांच में पत्नी पर शक गया, जो लापता थी।

टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की जानकारी से पुलिस को पता चला कि मंगरीता मुंबई की ओर भाग रही है। 12 नवंबर को वह रायगढ़ से ट्रेन पकड़कर मनमाड़ पहुंची, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपराध स्वीकार, सिलबट्टा बरामद

पूछताछ में मंगरीता ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तारी में सहयोग किया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wife-absconding-from-jashpur-after-murdering-her-husband-and-hiding/article-37782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.