बॉयफ्रेंड संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साज़िश, बिलासपुर में गला रेतकर शव फेंका

बिलासपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

बिलासपुर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। रेलवे ट्रैक के पास शव फेंककर आरोपी फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने अपने पति को पैसों का लालच देकर झारखंड से बिलासपुर बुलाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई। मामला तब उजागर हुआ जब महिला अकेले गांव लौटी और पति के बारे में अलग-अलग बातें करने लगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले का निवासी था और अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी करके करता था। उसकी पत्नी पूनम की पहचान फेसबुक पर सुगड़ तोपड़ो नाम के युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि कुछ समय पहले पूनम अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन करीब 15 दिन बाद वह वापस घर लौट आई। इसी दौरान दोनों ने मिलकर विनोद को हटाने की योजना बनाई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रेमी सुगड़ तोपड़ो अपने दोस्तों के साथ पहले ही बिलासपुर पहुंच चुका था। फिर उसने विनोद को फोन कर सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। पैसों की जरूरत की वजह से विनोद राजी हो गया और 19 मई को पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंचा। वहां, रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर सभी ने मिलकर पहले उसकी दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों और कीचड़ में फेंक दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी झारखंड लौट गए।

जब पूनम अकेली गांव लौटी, तो परिवार वालों को उस पर शक हुआ। महिला ने कहा कि उसका पति बिलासपुर में रुका हुआ है, लेकिन जब कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की, जिसमें महिला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ के दौरान, उसने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में टूट गई और हत्या की पूरी कहानी बता दी।

महिला की निशानदेही पर पुलिस और झारखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम सिरगिट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। वहां करीब 6 दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान विनोद लिमगा के रूप में हुई। शव की खराब हालत के कारण मौके पर काफी देर तक जांच चलती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके प्रेमी सुगड़ तोपड़ो, दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले के चलते इलाके में काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि हत्या की पूरी साजिश सोशल मीडिया से शुरू हुए प्रेम संबंध से जुड़ी बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2026 By Rohit.P

बॉयफ्रेंड संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साज़िश, बिलासपुर में गला रेतकर शव फेंका

बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने अपने पति को पैसों का लालच देकर झारखंड से बिलासपुर बुलाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई। मामला तब उजागर हुआ जब महिला अकेले गांव लौटी और पति के बारे में अलग-अलग बातें करने लगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले का निवासी था और अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी करके करता था। उसकी पत्नी पूनम की पहचान फेसबुक पर सुगड़ तोपड़ो नाम के युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि कुछ समय पहले पूनम अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन करीब 15 दिन बाद वह वापस घर लौट आई। इसी दौरान दोनों ने मिलकर विनोद को हटाने की योजना बनाई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रेमी सुगड़ तोपड़ो अपने दोस्तों के साथ पहले ही बिलासपुर पहुंच चुका था। फिर उसने विनोद को फोन कर सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। पैसों की जरूरत की वजह से विनोद राजी हो गया और 19 मई को पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंचा। वहां, रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर सभी ने मिलकर पहले उसकी दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों और कीचड़ में फेंक दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी झारखंड लौट गए।

जब पूनम अकेली गांव लौटी, तो परिवार वालों को उस पर शक हुआ। महिला ने कहा कि उसका पति बिलासपुर में रुका हुआ है, लेकिन जब कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की, जिसमें महिला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ के दौरान, उसने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में टूट गई और हत्या की पूरी कहानी बता दी।

महिला की निशानदेही पर पुलिस और झारखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम सिरगिट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। वहां करीब 6 दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान विनोद लिमगा के रूप में हुई। शव की खराब हालत के कारण मौके पर काफी देर तक जांच चलती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके प्रेमी सुगड़ तोपड़ो, दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले के चलते इलाके में काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि हत्या की पूरी साजिश सोशल मीडिया से शुरू हुए प्रेम संबंध से जुड़ी बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wife-along-with-boyfriend-conspired-to-murder-husband-slit-his/article-54168

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.