- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पत्नी ने दिवाली की रात किया कत्ल: भूत पर डाला इल्ज़ाम, सच्चाई जानकर सन्न रह गए गांव वाले
पत्नी ने दिवाली की रात किया कत्ल: भूत पर डाला इल्ज़ाम, सच्चाई जानकर सन्न रह गए गांव वाले
Surajpur, CG
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिवाली की रात एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
वारदात के बाद महिला ने गांववालों से कहा— “भूत ने मेरे पति को मार डाला, मैंने कुछ नहीं किया।” लेकिन पुलिस जांच में उसका झूठ ज्यादा देर टिक नहीं सका।
झगड़े ने ली जान, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश
घटना सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव की है। मृतक आनंद सिंह (35) अपने परिवार के साथ गोदीपारा में रहता था। दिवाली की रात आनंद शराब पीकर घर लौटा और हमेशा की तरह पत्नी बसंती सिंह (30) से झगड़ने लगा। वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उस रात भी विवाद इतना बढ़ गया कि बसंती ने अपनी मां फूलमती सिंह के साथ मिलकर आनंद को खत्म करने की ठान ली।
कुल्हाड़ी से किया वार, मौत के बाद बनाया भूत का बहाना
गुस्से में बसंती ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पति के सिर, चेहरे व नाक पर एक के बाद एक वार कर दिए। आनंद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों महिलाएं मायके भाग गईं। अगले दिन गांव लौटकर बसंती ने झूठ फैलाया कि उसके पति को भूत ने मार डाला।
फोरेंसिक जांच में खुली सच्चाई
गांववालों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत चंदौरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम बुलवाई। जांच में दीवारों और फर्श पर खून के छींटे मिले। पुलिस ने जब बसंती से कड़ी पूछताछ की तो वह पहले बहाने बनाती रही, लेकिन आखिरकार सच उगल दिया। उसने कबूल किया कि पति की हत्या उसने अपनी मां के साथ मिलकर की थी।
गिरफ्तार हुई मां-बेटी
पुलिस ने बसंती और उसकी मां फूलमती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे, जिसके चलते यह वारदात अंजाम दी गई।
दिवाली की खुशियों के बीच यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली बन गई है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए