BJP पार्षद पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पेट पर लात मारी, गहरे जख्म दिए

CG

शिक्षिका ने पार्षद पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस बारे में पुलिस थाने में भी शिकायत की है.

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नगर पालिका पेंड्रा में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में शिक्षिका ने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

शिक्षिका ने लगाए ये आरोप

दरअसल पेंड्रा की रहने वाली शिक्षिका प्रियंका जायसवाल ने बताया कि उनके पार्षद पति गणेश जायसवाल उनके साथ मारपीट करते हैं.गणेश वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद हैं. शिक्षिका ने बताया कि 16 मार्च 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे उनके पति ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और गड़ासा लेकर जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने अपने पति का मोबाइल देख लिया, तो गुस्से में आकर पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा.उनके हाथों में नाखून से गहरे जख्म दिए, पेट में लात मारी, घर का सामान—टीवी, टेबल और मोबाइल तोड़ दिया. किसी तरह जान बचाकर छिपते हुए उन्होंने दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी.
 
शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि इससे पहले भी वह 2 बार FIR दर्ज करा चुकी हैं और 2 बार SP ऑफिस में शिकायत कर चुकी हैं.एक बार उनके पति ने उनका हाथ तोड़ दिया था, लेकिन हर बार बहला-फुसलाकर या बच्चों को मारने की धमकी देकर केस वापस करा लिया.

पीड़िता ने कहा कि "मैं और मेरे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, मुझे अलग रहने और पुलिस की मदद की जरूरत है.मेरे पति लगातार धमकी देते हैं कि पुलिस और कानून मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.मैं जब चाहूं तुम्हारा मर्डर कर सकता हूं."

प्रियंका जायसवाल ने पुलिस से अपने और बच्चों के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपना सामान, दस्तावेज, गहने और बच्चों का सामान वापस दिलाने की अपील की है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

BJP पार्षद पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पेट पर लात मारी, गहरे जख्म दिए

CG

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नगर पालिका पेंड्रा में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में शिक्षिका ने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

शिक्षिका ने लगाए ये आरोप

दरअसल पेंड्रा की रहने वाली शिक्षिका प्रियंका जायसवाल ने बताया कि उनके पार्षद पति गणेश जायसवाल उनके साथ मारपीट करते हैं.गणेश वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद हैं. शिक्षिका ने बताया कि 16 मार्च 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे उनके पति ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और गड़ासा लेकर जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने अपने पति का मोबाइल देख लिया, तो गुस्से में आकर पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा.उनके हाथों में नाखून से गहरे जख्म दिए, पेट में लात मारी, घर का सामान—टीवी, टेबल और मोबाइल तोड़ दिया. किसी तरह जान बचाकर छिपते हुए उन्होंने दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी.
 
शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि इससे पहले भी वह 2 बार FIR दर्ज करा चुकी हैं और 2 बार SP ऑफिस में शिकायत कर चुकी हैं.एक बार उनके पति ने उनका हाथ तोड़ दिया था, लेकिन हर बार बहला-फुसलाकर या बच्चों को मारने की धमकी देकर केस वापस करा लिया.

पीड़िता ने कहा कि "मैं और मेरे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, मुझे अलग रहने और पुलिस की मदद की जरूरत है.मेरे पति लगातार धमकी देते हैं कि पुलिस और कानून मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.मैं जब चाहूं तुम्हारा मर्डर कर सकता हूं."

प्रियंका जायसवाल ने पुलिस से अपने और बच्चों के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपना सामान, दस्तावेज, गहने और बच्चों का सामान वापस दिलाने की अपील की है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wife-made-serious-allegations-against-bjp-councilor/article-14315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.