- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या: पूजा से लौटे पति ने किया विवाद, गला दबाकर ले ली जान
खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या: पूजा से लौटे पति ने किया विवाद, गला दबाकर ले ली जान
Bilaspur, CG
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दिया।
तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने पूजा से लौटने के बाद भोजन तैयार नहीं किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मिथुन मेहर (40) किसान है। वह अपनी पत्नी सीमा मेहर (30) के साथ गांव में आयोजित गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। देर रात दोनों घर लौटे तो खाना न बनने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में मिथुन ने पत्नी के साथ पहले मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
हत्या के बाद आरोपी कुछ देर तक शव के पास बैठा रहा और बाद में पड़ोसियों को यह कहकर गुमराह किया कि पत्नी गिरने से घायल हुई थी और उसकी मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर खून के धब्बे और महिला के गले पर चोट के निशान मिलने पर हत्या का शक पुख्ता हुआ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर मिथुन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसने पत्नी का गला दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जूनापारा चौकी प्रभारी एसआई संजीव सिंह ने बताया कि खाना नहीं बनाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए