- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या: पति ने दिल में घोंपा चाकू
पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या: पति ने दिल में घोंपा चाकू
Dhamtari, CG
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम-संबंध के शक से उपजे एक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में मातर मड़ई कार्यक्रम के दौरान एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों — पति और उसके ससुर — को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी को मृतक युवक के साथ मड़ई में घूमते देख लिया था। गुस्से में उसने पत्नी को थप्पड़ मारा और फिर उसी रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
पांच से अधिक वार, दो दिल के पास
मृतक की पहचान झूरातराई गांव निवासी भानु प्रताप मांडवी (24) के रूप में हुई। 25 अक्टूबर की रात भानु का खून से लथपथ शव कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, भानु पर धारदार हथियार से पांच से अधिक वार किए गए थे, जिनमें दो सीधे दिल के पास लगे थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
काम पर निकला था, लौटकर नहीं आया
भानु प्रताप धमतरी में एक आटा चक्की में काम करता था। वह 23 अक्टूबर को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था और फिर अपने चाचा के घर माकरदोना पहुंचा था, जहां मड़ई का आयोजन चल रहा था।
पत्नी के साथ देख भड़का पति
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुकेश विश्वकर्मा को अपनी पत्नी के मृतक भानु प्रताप से संबंधों पर पहले से शक था। मड़ई में जब उसने दोनों को साथ देखा तो आपा खो बैठा। पत्नी को थप्पड़ मारने के बाद उसने अपने ससुर दुर्जन विश्वकर्मा के साथ मिलकर युवक को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
केरेगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए