- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पति की हत्या के पीछे पत्नी का प्लान: एक लाख में दिया जीजा को 'मौत का सौदा'
पति की हत्या के पीछे पत्नी का प्लान: एक लाख में दिया जीजा को 'मौत का सौदा'
Bilaspur, CG
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए जीजा को एक लाख रुपए की सुपारी दे दी।
पति को चिकन-शराब पार्टी के बहाने खदान ले जाकर पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला गया। इस हत्या में पत्नी, उसका जीजा, मां और एक अन्य दोस्त शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
चिकन-शराब के बहाने बुलाया, खदान में की हत्या
घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। 17 जुलाई की रात आरोपी राजाबाबू खूंटे अपने साढ़ू साहिल पटेल को खदान में ले गया। साथ में चिकन और शराब लेकर गया। दोनों ने साथ में शराब पी, और फिर राजाबाबू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्थर से साहिल का सिर कुचल दिया। शव नग्न हालत में खदान में पड़ा मिला।
पत्नी और सास ने रची थी साजिश
साहिल की पत्नी वर्षा खूंटे (20) और उसकी मां आरोपी के साथ पहले ही प्लानिंग कर चुकी थीं। उन्होंने जीजा को हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी, जिसमें से 8 हजार एडवांस भी दिया गया। वर्षा का आरोप है कि उसका पति शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था।
शराब की बोतल से खुला राज
पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतल मिली थी, जो इस केस की सबसे अहम कड़ी बनी। इसी के आधार पर पुलिस ने आसपास की शराब दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले और फिर मोबाइल लोकेशन के जरिए हत्यारों तक पहुंच बनाई।
100 CCTV और मोबाइल की मदद से खुला राज
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग लोकेशनों पर लगे 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के बाद हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, बाइक और चार मोबाइल जब्त किए गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए