छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में जंगली भालू का रेस्क्यू, कई घंटों तक लोगों की सांसें थमी रही

Mannedragad, CG

छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में एक भालू की जिंदगी खतरे में पड़ गई.

एमसीबी के बहरासी वन सर्किल से एक भालू की जिंदगी बचाने का वीडियो सामने आया है. यहां के बादाम डंडी पारा में शनिवार को एक भालू कटीले तार में फंस गया. जैसे ही भालू के तार में फंसने की सूचना मिली. मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि भालू का बाल कटीले तार में फंस गया है.

कटीले तार में बुरी तरह उलझा भालू: कटीले तार में भालू बुरी तरह उलझ गया. उसके बाद भालू न तो पीछे हट पा रहा था और न ही भालू आगे बढ़ पा रहा था. वह बुरी तरह कराह रहा था. दर्द के कारण वह बुरी तरह तड़पने लगा और गुस्से में इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा. भालू की इस हरकत से स्थिति और खराब होने लगी.

वन विभाग ने तार काटकर बचाई भालू की जान: वन विभाग की टीम रेंजर इंद्रभान पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. उसके बाद भालू का रेस्क्यू शुरू किया गया. वनकर्मियों ने पहले स्थिति देखी और भालू की जान बचाने का फैसला किया. किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए टीम ने पहले भालू को शांत करने का प्रयास किया. उसके बाद सावधानीपूर्वक कटीले तार को काटा. वन विभाग की इस मदद से भालू तार से आजाद हो गया.

भालू का बाल कांटेदार तार में उलझ गया था, जिससे वह खुद को छुड़ा नहीं पा रहा था. इसी वजह से यह घटना हुई. राहत की बात यह रही कि समय पर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया- इंद्रभान पटेल, रेंजर वन विभाग

वन विभाग और ग्रामीणों की सूझ बूझ से भालू को बचा लिया गया. अगर सही समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंचती और सही समय पर ग्रामीण वन विभाग को सूचना नहीं देते तो भालू की जान भी जा सकती थी. इस घटना के बाद जंगली इलाकों में कांटेदार तार की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में जंगली भालू का रेस्क्यू, कई घंटों तक लोगों की सांसें थमी रही

Mannedragad, CG

एमसीबी के बहरासी वन सर्किल से एक भालू की जिंदगी बचाने का वीडियो सामने आया है. यहां के बादाम डंडी पारा में शनिवार को एक भालू कटीले तार में फंस गया. जैसे ही भालू के तार में फंसने की सूचना मिली. मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि भालू का बाल कटीले तार में फंस गया है.

कटीले तार में बुरी तरह उलझा भालू: कटीले तार में भालू बुरी तरह उलझ गया. उसके बाद भालू न तो पीछे हट पा रहा था और न ही भालू आगे बढ़ पा रहा था. वह बुरी तरह कराह रहा था. दर्द के कारण वह बुरी तरह तड़पने लगा और गुस्से में इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा. भालू की इस हरकत से स्थिति और खराब होने लगी.

वन विभाग ने तार काटकर बचाई भालू की जान: वन विभाग की टीम रेंजर इंद्रभान पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. उसके बाद भालू का रेस्क्यू शुरू किया गया. वनकर्मियों ने पहले स्थिति देखी और भालू की जान बचाने का फैसला किया. किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए टीम ने पहले भालू को शांत करने का प्रयास किया. उसके बाद सावधानीपूर्वक कटीले तार को काटा. वन विभाग की इस मदद से भालू तार से आजाद हो गया.

भालू का बाल कांटेदार तार में उलझ गया था, जिससे वह खुद को छुड़ा नहीं पा रहा था. इसी वजह से यह घटना हुई. राहत की बात यह रही कि समय पर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया- इंद्रभान पटेल, रेंजर वन विभाग

वन विभाग और ग्रामीणों की सूझ बूझ से भालू को बचा लिया गया. अगर सही समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंचती और सही समय पर ग्रामीण वन विभाग को सूचना नहीं देते तो भालू की जान भी जा सकती थी. इस घटना के बाद जंगली इलाकों में कांटेदार तार की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wild-bears-rescue-rescue-in-chhattisgarhs-manendragarh-for-several-hours/article-15302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.