CG में आज राजनीतिक-सांस्कृतिक हलचल, CM साय रहेंगे व्यस्त

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वहीं “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के तहत देशभर में शुरू हो रहे राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस और युवा कांग्रेस के दो अलग-अलग कार्यक्रमों से राजधानी रायपुर में दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रहेगी।

CM साय करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे मंत्रालय में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:15 बजे वे नया रायपुर स्थित IIIT में आयोजित “मेक इन सिलिकॉन – नेशनल सिंपोजियम ऑन एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। शाम 3 बजे वे सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे।

“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर सालभर कार्यक्रम

भारत माता के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। पीएम के संबोधन के बाद पूरे देश में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न होगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

चार चरणों में होगा आयोजन

1️⃣ प्रथम चरण: 7 से 14 नवम्बर 2025
2️⃣ द्वितीय चरण: 19 से 26 जनवरी 2026
3️⃣ तृतीय चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
4️⃣ चतुर्थ चरण: 1 से 7 नवम्बर 2026

राज्य के सभी जिलों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ देशभक्ति कार्यक्रम होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिल्ली दौरा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रात 10 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे। वे 8 और 9 नवम्बर को यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में आयोजित “नेशनल अर्बन कॉनक्लेव” में भाग लेंगे।

कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ आज से शुरू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से “नेशनल टैलेंट हंट” कार्यक्रम शुरू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सुबह 11:30 बजे अपने सरकारी निवास से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल के तहत कांग्रेस मेधावी और प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी में नई जिम्मेदारी देने की योजना पर काम करेगी।

युवा कांग्रेस करेगी निर्वाचन आयोग का घेराव

युवा कांग्रेस आज दोपहर 2:30 बजे राजधानी रायपुर में राजीव गांधी चौक से रैली निकालकर निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा और चुनाव आयोग की कथित “साठगांठ से वोट चोरी” के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है।
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

1. संत सम्मेलन
स्थान: दूधाधारी मठ, मठपारा
समय: सुबह 8 बजे से

2. आकांक्षा सत्यवंशी का स्वागत समारोह
आयोजक: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज और कैपिटल सिटी फेस 1, सड्डू
स्थान: एयरपोर्ट और राम मंदिर परिसर
समय: दोपहर 12 बजे से

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

CG में आज राजनीतिक-सांस्कृतिक हलचल, CM साय रहेंगे व्यस्त

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वहीं “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के तहत देशभर में शुरू हो रहे राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस और युवा कांग्रेस के दो अलग-अलग कार्यक्रमों से राजधानी रायपुर में दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रहेगी।

CM साय करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे मंत्रालय में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:15 बजे वे नया रायपुर स्थित IIIT में आयोजित “मेक इन सिलिकॉन – नेशनल सिंपोजियम ऑन एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। शाम 3 बजे वे सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे।

“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर सालभर कार्यक्रम

भारत माता के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। पीएम के संबोधन के बाद पूरे देश में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न होगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

चार चरणों में होगा आयोजन

1️⃣ प्रथम चरण: 7 से 14 नवम्बर 2025
2️⃣ द्वितीय चरण: 19 से 26 जनवरी 2026
3️⃣ तृतीय चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
4️⃣ चतुर्थ चरण: 1 से 7 नवम्बर 2026

राज्य के सभी जिलों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ देशभक्ति कार्यक्रम होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिल्ली दौरा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रात 10 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे। वे 8 और 9 नवम्बर को यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में आयोजित “नेशनल अर्बन कॉनक्लेव” में भाग लेंगे।

कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ आज से शुरू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से “नेशनल टैलेंट हंट” कार्यक्रम शुरू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सुबह 11:30 बजे अपने सरकारी निवास से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल के तहत कांग्रेस मेधावी और प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी में नई जिम्मेदारी देने की योजना पर काम करेगी।

युवा कांग्रेस करेगी निर्वाचन आयोग का घेराव

युवा कांग्रेस आज दोपहर 2:30 बजे राजधानी रायपुर में राजीव गांधी चौक से रैली निकालकर निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा और चुनाव आयोग की कथित “साठगांठ से वोट चोरी” के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है।
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

1. संत सम्मेलन
स्थान: दूधाधारी मठ, मठपारा
समय: सुबह 8 बजे से

2. आकांक्षा सत्यवंशी का स्वागत समारोह
आयोजक: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज और कैपिटल सिटी फेस 1, सड्डू
स्थान: एयरपोर्ट और राम मंदिर परिसर
समय: दोपहर 12 बजे से

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/will-be-busy-with-political-cultural-stir-in-cg-today/article-37237

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.