CG : प्रदेश में लौट रही है सर्दी, गिर सकता है तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी आने के बाद ठंडी हवाएं प्रभावी होने लगी हैं। बारिश थमने के साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
लोगों ने अब एसी और पंखे बंद कर दिए हैं, जबकि रजाई-कंबल घरों में फिर से निकलने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 31.1°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.0°C रिकॉर्ड किया गया।
इस तापमान अंतर से यह स्पष्ट है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय ठंड का असर और बढ़ गया है।

अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम

विभाग के सिनोप्टिक सिस्टम विश्लेषण के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
7 नवंबर को भी प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी किसी बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हल्की ठंडी हवाओं के साथ दिन का मौसम सुहावना और रात्रि का मौसम ठंडा रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

CG : प्रदेश में लौट रही है सर्दी, गिर सकता है तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी आने के बाद ठंडी हवाएं प्रभावी होने लगी हैं। बारिश थमने के साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
लोगों ने अब एसी और पंखे बंद कर दिए हैं, जबकि रजाई-कंबल घरों में फिर से निकलने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 31.1°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.0°C रिकॉर्ड किया गया।
इस तापमान अंतर से यह स्पष्ट है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय ठंड का असर और बढ़ गया है।

अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम

विभाग के सिनोप्टिक सिस्टम विश्लेषण के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
7 नवंबर को भी प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी किसी बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हल्की ठंडी हवाओं के साथ दिन का मौसम सुहावना और रात्रि का मौसम ठंडा रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/winter-is-returning-in-the-state-the-temperature-may-drop/article-37225

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.