सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत के बाद महिला को टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा इलाके में हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे डीजल टैंकर ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक महिला सवार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डीजल टैंकर ने उसे रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

  तीन अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में महिला के अलावा तीन अन्य बाइक सवार घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 टैंकर चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। भटगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

 सड़कें बनीं खतरे का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की सड़कों की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश ने सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को बढ़ा दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत के बाद महिला को टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत

Surguja, CG

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक महिला सवार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डीजल टैंकर ने उसे रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

  तीन अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में महिला के अलावा तीन अन्य बाइक सवार घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 टैंकर चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। भटगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

 सड़कें बनीं खतरे का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की सड़कों की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश ने सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को बढ़ा दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/woman-dies-on-the-spot-after-a-painful-road-accident/article-27072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.