- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सड़क पर दो सांडों की लड़ाई में महिला की गई जान
सड़क पर दो सांडों की लड़ाई में महिला की गई जान
Gariyaband, cg
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक हृदयविदारक हादसे में एक महिला की जान चली गई। मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में दो सांडों के आपसी संघर्ष का खामियाजा एक राहगीर महिला को भुगतना पड़ा। मवेशियों की भिड़ंत देख वह भागी जरूर, लेकिन उनमें से एक सांड ने उसे दौड़कर पटक दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का LIVE वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला को सांड ने इतनी ताकत से उछाला कि वह सीधा सड़क पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के पेट और सीने में गहरी चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पीड़िता की पहचान व पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृतका की पहचान पीलाबुड़ू (35) के रूप में हुई है, जो पास ही के वार्ड नंबर 6 में अपने मायके में रहती थी। उसके पति की मौत तीन साल पहले आत्महत्या के कारण हो चुकी थी। वह बाजार से सामान लेकर लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।
स्थानीय आक्रोश और प्रशासन पर सवाल
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में गहरा शोक है और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए