महिला तांत्रिक बोली – “100 गुना बढ़ेंगे पैसे”, एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र कर 1 लाख लेकर फरार; दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र गैंग को किया गिरफ्तार

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की एक महिला तांत्रिक ने युवक को झांसे में लेकर यह विश्वास दिलाया कि वह उसके पैसों को “100 गुना बढ़ा” सकती है।

 उसने कहा—11 लाख रुपए को 11 करोड़ बनाया जा सकता है। एकादशी के दिन पूजा कर चमत्कार दिखाने का दावा किया गया, लेकिन मौका पाकर ठगों ने 1 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए।

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ पूरा फर्जी तंत्र-मंत्र खेल

पीड़ित युवक रामकुमार जायसवाल, जो पेशे से ड्राइवर है, आर्थिक तंगी से परेशान था। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उसने अपने दोस्त राजू से मदद मांगी। राजू ने उसे महाराष्ट्र के छोटू और महिला तांत्रिक मंदा पासवान से संपर्क कराने की सलाह दी। दोनों ने दावा किया कि वे चमत्कारी तंत्र विधि से पैसे को “गुना-दर-गुना” बढ़ा सकते हैं।

युवक के भरोसे में आने के बाद मंदा पासवान ने कहा कि वह उसके 11 लाख रुपए को 11 करोड़ बना देगी। सौदे पर सहमति बनी और महिला अपने दो साथियों के साथ 1 नवंबर (एकादशी) को दुर्ग पहुंची।

पूजा के बहाने बुलाकर की ठगी

मंदा और उसके साथी युवक को एक खाली ट्रेनिंग सेंटर में लेकर गए, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर नारियल, मटका, चावल और अन्य पूजा सामग्री मंगाई गई। आरोपी महिला ने कहा कि “अगर एक लाख रुपए सामने रखे जाओगे, तभी मंत्र सिद्ध होगा।”

रामकुमार ने 1 लाख रुपए नकद मटके में डाल दिए। इसके बाद मंदा ने उसे सिंदूर और नींबू लाने भेज दिया। जब वह बाजार से लौटा तो तीनों आरोपी गायब थे—कैश समेत।

तकनीकी निगरानी से पकड़े गए आरोपी

पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से शिवनाथ नदी पुल के पास महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका। कार से तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए।

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के यवतमाल निवासी मंदा पासवान उर्फ मंदा थमके उर्फ मंदा वाघमारे (42), अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34) और संजय विलास जमुना (28) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन, एक कार और ठगी की रकम बरामद की है।

  महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं ठगी के कई केस

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठता था। मुख्य आरोपी मंदा पासवान पहले से डकैती के मामले में जमानत पर बाहर है, जबकि उसके दोनों साथी पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ASP ने बताया कि यह गैंग राज्यों में घूम-घूमकर तंत्र साधना और “पैसे को बढ़ाने” के नाम पर लोगों से ठगी करता था। फिलहाल तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/woman-tantrik-said-%E2%80%93-%E2%80%9Cmoney-will-increase-100-times%E2%80%9D-durg/article-36932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.