रामानुजगंज: जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वृद्ध गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

Balrampur, CG

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकी में सोमवार तड़के एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में 36 वर्षीय राधिका भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 60 वर्षीय टिभाली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से डरे-सहमे ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर अपनी नाराजगी जताई।

अंधेरे में दिखाई नहीं दिया हाथी, महिला को पटककर मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 3 बजे राधिका भुइयां बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। तभी पहले से गांव में मौजूद दंतैल हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के चलते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, हाथी ने गांव के ही एक वृद्ध टिभाली सिंह को भी घर के बाहर सोते वक्त उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मांगी मुआवजा और नौकरी

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन हाथियों के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया

जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने बताया कि बीते डेढ़ महीने में हाथी हमलों में कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है और 15 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में फेंसिंग, स्थानीय युवाओं को हाथी मित्र दल में शामिल करने, और मृतकों के परिजनों को अस्थाई नौकरी देने की मांग की।

रात में पहुंचा था हाथी, दो घर भी तोड़े

वन परिक्षेत्र रेंजर निखिल सक्सेना के अनुसार, हाथी रविवार रात 9:30 बजे वाड्रफनगर वन क्षेत्र से चाकी गांव पहुंचा था। गांवों में हाथी की मौजूदगी की मुनादी कराई गई थी। इससे पहले बगरा सर्किल में भी हाथी ने दो घरों को क्षति पहुंचाई थी। पीड़ित परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रामानुजगंज: जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वृद्ध गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

Balrampur, CG

अंधेरे में दिखाई नहीं दिया हाथी, महिला को पटककर मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 3 बजे राधिका भुइयां बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। तभी पहले से गांव में मौजूद दंतैल हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के चलते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, हाथी ने गांव के ही एक वृद्ध टिभाली सिंह को भी घर के बाहर सोते वक्त उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मांगी मुआवजा और नौकरी

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन हाथियों के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया

जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने बताया कि बीते डेढ़ महीने में हाथी हमलों में कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है और 15 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में फेंसिंग, स्थानीय युवाओं को हाथी मित्र दल में शामिल करने, और मृतकों के परिजनों को अस्थाई नौकरी देने की मांग की।

रात में पहुंचा था हाथी, दो घर भी तोड़े

वन परिक्षेत्र रेंजर निखिल सक्सेना के अनुसार, हाथी रविवार रात 9:30 बजे वाड्रफनगर वन क्षेत्र से चाकी गांव पहुंचा था। गांवों में हाथी की मौजूदगी की मुनादी कराई गई थी। इससे पहले बगरा सर्किल में भी हाथी ने दो घरों को क्षति पहुंचाई थी। पीड़ित परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/womans-death-in-ramanujganj-wild-elephant-attack/article-24529

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.