- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी नगर निगम में पहली बार चुनी गईं महिला सभापति
धमतरी नगर निगम में पहली बार चुनी गईं महिला सभापति
Dhamtari, CG
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अब सब काम सांय सांय होगा.
नगर निगम धमतरी में पहली बार महिला सभापति चुनी गईं हैं. बीजेपी ने तमाम अटकलों को गलत साबित करते हुए महिला पार्षद कौशल्या देवांगन को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल की. धमतरी छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने नगर निगमों में गिना जाता है. कौशल्या देवांगन को चुनाव में भाजपा के 27, निर्दलीयों के 4 और एक महापौर का वोट मिला मिला. कौशल्या को कुल 33 वोट मिले. जबकि धमतरी निगम में कुल 40 पार्षद हैं. इस तरह से अब कौशल्या देवांगन धमतरी निगम की सभापति बन गईं हैं.
कौशल्या देवांगन बनी धमतरी नगर निगम की पहली सभापति: अब तक गृहणी रहीं कौशल्या ने कहा कि धमतरी के विकास के लिए मिल कर काम करेंगे. इसी तरह धमतरी जिले के सभी 4 जनपद पंचायतों में भाजपा का कब्जा हो गया है. गुरुवार को जिले के धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए भी चुनाव हुए. सभी जनपदो में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. जहां तक धमतरी जनपद की बात है तो यहां भाजपा समर्थित अंगीरा ध्रुव निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं. महापौर रामू रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सांय सांय काम कर रही है उसका फायदा मिल रहा है.
कांग्रेस ने उतारा था मैदान में प्रत्याशी: कांग्रेस ने पर्याप्त आंकड़ा न होने के बावजूद पूर्णिमा रजक को स्पीकर उम्मीदवार घोषित किया था. धमतरी नगर निगम में स्पीकर पद पर अब तक के दो कार्यकाल में पुरूष वर्ग से राजेन्द्र शर्मा (भाजपा) वर्ष 2014 में तथा अनुराग मसीह (कांग्रेस) वर्ष 2019 में चुने गये थे. इस बार निगम के सदन संचालन की जिम्मेदारी सोरिद वार्ड की महिला पार्षद कौशिल्या देवांगन को मिली है. कौशिल्या देवांगन को भाजपा ने पहली बार पार्षद का टिकट दिया जिसमें वे जीतकर आईं.
निर्विरोध हुआ निर्वाचन: इसी तरह जनपद पंचायत धमतरी में निर्विरोध रूप से चुनकर भाजपा समर्थित अंगिरा ध्रुव जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं हैं. इस तरह जनपद पंचायत मगरलोड में वीरेंद्र साहू अध्यक्ष चुने गए हैं. जनपद पंचायत कुरूद में गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष चुनी गईं हैं. इसी तरह नगरी में महेश गोटा जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस का दबदबा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पेंड्रा गौरेला मरवाही जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज संपन्न हो गया. जिले में एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला. मरवाही में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजय घोषित हुए हैं. पेंड्रा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी हुआ.

टॉस से फैसला हुआ: उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने परचम लहराया यहां अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध रहा. जबकि गौरेला में कांग्रेस भाजपा को समान मत मिलने पर टॉस से फैसला हुआ जिसमें भाजपा का उम्मीदवार अध्यक्ष निर्वाचित हुआ.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए