महिला वकील डिजिटल अरेस्ट की शिकार, दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लाखों पार

Durg, CG

दुर्ग जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता फरीहा अमीन कुरैशी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील फरीहा अमीन कुरैशी को ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर धमकाया कि दिल्ली में एक आरोपी पकड़ा गया है. उसके पास आपके नाम का खाता मिला है, जिसमें 8.7 करोड़ का लेनदेन हुआ है. इसके बाद उन्होंने महिला को धमकाकर 41 लाख रुपए मंगवा लिए और ठगी की.

दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लाखों पार: महिला वकील ने दुर्ग कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. वकील ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को सुबह 10.35 मिनट पर दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट का एक विडियो कॉल आया था. उसे यह बताया गया था कि सीबीआई, दिल्ली पुलिस संदीप कुमार के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग, ड्रगट्रैफिकिंग और आईडेन्टिटी थेफ्ट केस की जांच कर रही है. जिस आरोपी को उन्होंने पकड़ा है, वह बड़ा अपराधी है. उसने कई लड़कियों का रेप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है. इसलिए यह प्रकरण बहुत कॉनफिडेनशियल है. इसकी गोपनीयता भंग हुई तो तत्काल सीबीआई गिरफ्तार करेगी और काफी प्रताड़ित करेगी.

ऐसे की ठगी, रहे सावधान: पुलिस अधिकारी ने महिला वकील से फोन पर उसके आधार कार्ड का नंबर, फोन नंबर, जन्म दिनांक सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी. उसके बाद कहा यही पूरी जानकारी जब्त किए गए खाते से उन्हें मिली हैं. इसके बाद उन्होंने महिला वकील को दिल्ली बयान देने के लिए बुलाया और गिरफ्तारी की धमकी देकर डराया.

महिला वकील को गिरफ्तारी की दी धमकी: कॉलर से जब महिला वकील ने दिल्ली आने में असमर्थता जताई तो उसने उनकी तत्काल गिरफ्तार करने की धमकी दी. जब महिला वकील ने रिक्वेस्ट किया तो कॉलर ने उसकी एक पुलिस अधिकारी से बात कराई. जिसका नाम आईपीएस सुनील कुमार गौतम था. गौतम ने फोन पर महिला का पूरा बयान लिया और उसके नाम पर जमा चल अचल संपत्ति का विवरण मांगा.

41 लाख रुपये की ठगी: महिला वकील को ठगों ने इस तरह डिजिटल अरेस्ट किया था कि वो हर दिन सुबह 9.30-10.30 बजे तक महिला से बात करता था. गौतम ने महिला को बताया कि महिला इतनी डर गई थी कि जैसा उसे बोलते वो वैसा ही कर रही थी. इसके बाद उसने महिला से उसकी सभी बैंक जमा पूंजी को आरबीआई के अकाउंट में डालने बोला तो महिला ने पूरे 41 लाख रुपए उसमें डाल दिए.

उसके बाद उस महिला को कोई फोन नहीं आया.महिला ने बताया कि उसकी बात जिस सुनील कुमार गौतम से हुई, उसने खुद को आईपीएस और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था. उसने जो दस्तावेज भेजे और दिखाए उस पर भारत सरकार का तीन शेर वाला यानी अशोक स्तंभ का निशान था. नीली स्याही में सील लगी थी. इससे उसे विश्वास हो गया था कि वो लोग दिल्ली पुलिस और सीबीआई से ही हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महिला वकील डिजिटल अरेस्ट की शिकार, दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लाखों पार

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील फरीहा अमीन कुरैशी को ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर धमकाया कि दिल्ली में एक आरोपी पकड़ा गया है. उसके पास आपके नाम का खाता मिला है, जिसमें 8.7 करोड़ का लेनदेन हुआ है. इसके बाद उन्होंने महिला को धमकाकर 41 लाख रुपए मंगवा लिए और ठगी की.

दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लाखों पार: महिला वकील ने दुर्ग कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. वकील ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को सुबह 10.35 मिनट पर दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट का एक विडियो कॉल आया था. उसे यह बताया गया था कि सीबीआई, दिल्ली पुलिस संदीप कुमार के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग, ड्रगट्रैफिकिंग और आईडेन्टिटी थेफ्ट केस की जांच कर रही है. जिस आरोपी को उन्होंने पकड़ा है, वह बड़ा अपराधी है. उसने कई लड़कियों का रेप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है. इसलिए यह प्रकरण बहुत कॉनफिडेनशियल है. इसकी गोपनीयता भंग हुई तो तत्काल सीबीआई गिरफ्तार करेगी और काफी प्रताड़ित करेगी.

ऐसे की ठगी, रहे सावधान: पुलिस अधिकारी ने महिला वकील से फोन पर उसके आधार कार्ड का नंबर, फोन नंबर, जन्म दिनांक सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी. उसके बाद कहा यही पूरी जानकारी जब्त किए गए खाते से उन्हें मिली हैं. इसके बाद उन्होंने महिला वकील को दिल्ली बयान देने के लिए बुलाया और गिरफ्तारी की धमकी देकर डराया.

महिला वकील को गिरफ्तारी की दी धमकी: कॉलर से जब महिला वकील ने दिल्ली आने में असमर्थता जताई तो उसने उनकी तत्काल गिरफ्तार करने की धमकी दी. जब महिला वकील ने रिक्वेस्ट किया तो कॉलर ने उसकी एक पुलिस अधिकारी से बात कराई. जिसका नाम आईपीएस सुनील कुमार गौतम था. गौतम ने फोन पर महिला का पूरा बयान लिया और उसके नाम पर जमा चल अचल संपत्ति का विवरण मांगा.

41 लाख रुपये की ठगी: महिला वकील को ठगों ने इस तरह डिजिटल अरेस्ट किया था कि वो हर दिन सुबह 9.30-10.30 बजे तक महिला से बात करता था. गौतम ने महिला को बताया कि महिला इतनी डर गई थी कि जैसा उसे बोलते वो वैसा ही कर रही थी. इसके बाद उसने महिला से उसकी सभी बैंक जमा पूंजी को आरबीआई के अकाउंट में डालने बोला तो महिला ने पूरे 41 लाख रुपए उसमें डाल दिए.

उसके बाद उस महिला को कोई फोन नहीं आया.महिला ने बताया कि उसकी बात जिस सुनील कुमार गौतम से हुई, उसने खुद को आईपीएस और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था. उसने जो दस्तावेज भेजे और दिखाए उस पर भारत सरकार का तीन शेर वाला यानी अशोक स्तंभ का निशान था. नीली स्याही में सील लगी थी. इससे उसे विश्वास हो गया था कि वो लोग दिल्ली पुलिस और सीबीआई से ही हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/women-lawyer-crossed-millions-as-an-officer-of-delhi-police/article-9643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.