रायपुर में डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर महिला अधिकारियों ने उड़ाए रुपए

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर माया तिवारी साइबर ठगों का शिकार हो गईं। उन्हें एक फर्जी निवेश योजना के जरिए करीब 90 लाख रुपए का चूना लगाया गया।

यह रकम उन्होंने एक के बाद एक 20 से अधिक ट्रांजैक्शन में ठगों के खातों में ट्रांसफर की।

फेसबुक से शुरू हुआ धोखे का खेल

ठगी की शुरुआत 3 मार्च को हुई, जब माया तिवारी ने फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन देखा। उसमें दावा किया गया था कि "सरकारी सहयोग प्राप्त कंपनी" में निवेश करने पर 6 महीने में दोगुना रिटर्न मिलेगा। विज्ञापन के साथ एक वीडियो भी था, जिसने पीड़िता को प्रभावित किया।

रजिस्ट्रेशन के बाद माया को एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को "जारा अली खान" बताया और उनके निवेश के फैसले की तारीफ की। इसके बाद संगीता शर्मा नाम की महिला ने उन्हें अकाउंट ऑफिसर बताते हुए कई किस्तों में पैसे मंगवाने शुरू किए।

20 से ज्यादा ट्रांजैक्शन में भेजे गए लाखों

माया तिवारी को झांसे में रखते हुए अलग-अलग नंबरों से कॉल आते रहे और बार-बार अलग-अलग अकाउंट नंबरों में बड़ी रकमें ट्रांसफर करने को कहा गया। एक अनुमान के अनुसार, माया ने 89.67 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ट्रांजैक्शन की सूची में शामिल थे:

  • ₹2.36 लाख

  • ₹4 लाख

  • ₹4.52 लाख

  • ₹11.3 लाख

  • ₹9.5 लाख

  • अन्य दर्जनों छोटे-बड़े अमाउंट

हर बार उन्हें कहा जाता रहा कि जुलाई में उन्हें डबल रिटर्न मिलेगा। लेकिन जब तय समय बीतने के बाद भी कोई रिटर्न नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच जारी, 20 लाख की रकम होल्ड

पीड़िता ने नवा रायपुर स्थित राखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि साइबर टीम सक्रिय हो चुकी है और शुरुआती जांच में 20 लाख रुपए को होल्ड कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन खातों और कॉल्स के पीछे कौन लोग थे, जो खुद को फाइनेंशियल एक्सपर्ट और निवेश सलाहकार बता रहे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर महिला अधिकारियों ने उड़ाए रुपए

Raipur,C.G

यह रकम उन्होंने एक के बाद एक 20 से अधिक ट्रांजैक्शन में ठगों के खातों में ट्रांसफर की।

फेसबुक से शुरू हुआ धोखे का खेल

ठगी की शुरुआत 3 मार्च को हुई, जब माया तिवारी ने फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन देखा। उसमें दावा किया गया था कि "सरकारी सहयोग प्राप्त कंपनी" में निवेश करने पर 6 महीने में दोगुना रिटर्न मिलेगा। विज्ञापन के साथ एक वीडियो भी था, जिसने पीड़िता को प्रभावित किया।

रजिस्ट्रेशन के बाद माया को एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को "जारा अली खान" बताया और उनके निवेश के फैसले की तारीफ की। इसके बाद संगीता शर्मा नाम की महिला ने उन्हें अकाउंट ऑफिसर बताते हुए कई किस्तों में पैसे मंगवाने शुरू किए।

20 से ज्यादा ट्रांजैक्शन में भेजे गए लाखों

माया तिवारी को झांसे में रखते हुए अलग-अलग नंबरों से कॉल आते रहे और बार-बार अलग-अलग अकाउंट नंबरों में बड़ी रकमें ट्रांसफर करने को कहा गया। एक अनुमान के अनुसार, माया ने 89.67 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ट्रांजैक्शन की सूची में शामिल थे:

  • ₹2.36 लाख

  • ₹4 लाख

  • ₹4.52 लाख

  • ₹11.3 लाख

  • ₹9.5 लाख

  • अन्य दर्जनों छोटे-बड़े अमाउंट

हर बार उन्हें कहा जाता रहा कि जुलाई में उन्हें डबल रिटर्न मिलेगा। लेकिन जब तय समय बीतने के बाद भी कोई रिटर्न नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच जारी, 20 लाख की रकम होल्ड

पीड़िता ने नवा रायपुर स्थित राखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि साइबर टीम सक्रिय हो चुकी है और शुरुआती जांच में 20 लाख रुपए को होल्ड कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन खातों और कॉल्स के पीछे कौन लोग थे, जो खुद को फाइनेंशियल एक्सपर्ट और निवेश सलाहकार बता रहे थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/women-officials-blown-money-by-cheating-90-lakhs-from-deputy/article-28183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.