छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ और झारखंड के सरहद पर बसे जशपुर जिले में एक बड़ी वारदात हुई है.

छत्तीसगढ़ में क्राइम की घटनाओं में जशपुर रोजाना सुर्खियां बना रहा है. सोमवार को पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या में गिरफ्तार किया था. अब मंगलवार को जशपुर में एक महिला सरपंच का दिनदहाड़े मर्डर हो गया है. इस हत्या की घटना से जशपुर का तुमला इलाका दहल गया है. मंगलवार की दोपहर को यह वारदात हुई है.

सरपंच प्रभावती सिदार का मर्डर: यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा गांव की है. अज्ञात हमलावरों ने दोपहर एक बजे सरपंच प्रभावती सिदार पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की चर्चा आस पास के इलाकों तक हो रही है. तुमला में तो लोग इस वारदात से डर गए हैं. खौफनाक तरीके से हमलावरों ने महिला सरपंच की हत्या कर दी.

नहाते वक्त किया हमला: पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि दोपहर 1 बजे महिला सरपंच प्रभावती सिदार नहा रहीं थीं. उस दौरान अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रभावती सिदार पर कई वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई. घटना के समय घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था.

Murder Of Female Sarpanch Of Tumla Area
तुमला क्षेत्र की महिला सरपंच का मर्डर 
 
लोगों ने महिला सरपंच को पहुंचाया अस्पताल: खून से लथपथ महिला सरपंच प्रभावती सिदार को कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस वारदात के बाद जशपुर की तुमला पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गहनता से पुलिस की टीम जांच कर रही है.

Big Incident Of Murder In Jashpur
जशपुर में मर्डर की बड़ी वारदात 
 
महिला सरपंच की हत्या की गई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा- शशि मोहन सिंह,एसपी, जशपुर

जशपुर के तुमला में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है. पुलिस कई एंगल से इस वारदात को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ में क्राइम की घटनाओं में जशपुर रोजाना सुर्खियां बना रहा है. सोमवार को पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या में गिरफ्तार किया था. अब मंगलवार को जशपुर में एक महिला सरपंच का दिनदहाड़े मर्डर हो गया है. इस हत्या की घटना से जशपुर का तुमला इलाका दहल गया है. मंगलवार की दोपहर को यह वारदात हुई है.

सरपंच प्रभावती सिदार का मर्डर: यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा गांव की है. अज्ञात हमलावरों ने दोपहर एक बजे सरपंच प्रभावती सिदार पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की चर्चा आस पास के इलाकों तक हो रही है. तुमला में तो लोग इस वारदात से डर गए हैं. खौफनाक तरीके से हमलावरों ने महिला सरपंच की हत्या कर दी.

नहाते वक्त किया हमला: पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि दोपहर 1 बजे महिला सरपंच प्रभावती सिदार नहा रहीं थीं. उस दौरान अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रभावती सिदार पर कई वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई. घटना के समय घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था.

Murder Of Female Sarpanch Of Tumla Area
तुमला क्षेत्र की महिला सरपंच का मर्डर 
 
लोगों ने महिला सरपंच को पहुंचाया अस्पताल: खून से लथपथ महिला सरपंच प्रभावती सिदार को कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस वारदात के बाद जशपुर की तुमला पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गहनता से पुलिस की टीम जांच कर रही है.

Big Incident Of Murder In Jashpur
जशपुर में मर्डर की बड़ी वारदात 
 
महिला सरपंच की हत्या की गई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा- शशि मोहन सिंह,एसपी, जशपुर

जशपुर के तुमला में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है. पुलिस कई एंगल से इस वारदात को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/women-sarpanchs-murder-continues-in-chhattisgarh-in-broad-daylight/article-16284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.