- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- महिला शिक्षकों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का किया घेराव,समायोजन की मांग को लेकर कर रहीं नारे...
महिला शिक्षकों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का किया घेराव,समायोजन की मांग को लेकर कर रहीं नारेबाजी
Raipur, CG
महिला शिक्षकों ने राजधानी रायपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया है.समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहीं हैं.
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर है. यहां महिला शिक्षिकाओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया है. समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं. यहां सुबह 5 बजे से महिलाओं ने डेरा डाला हुआ है. महिलाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.
ये है मामला
दरअसल सरकार ने बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश 31 दिसंबर 2024 को जारी किया था. इसके तहत 3000 सहायक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है. आदेश जारी होने के बाद सहायक शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. इस बीच राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में B.Ed महिला सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर शनिवार की सुबह मंत्री ओपी चौधरी के बंगले पहुंच गईं.
कई दिनों से चल रहा है प्रदर्शन
दरअसल सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन राजधानी रायपुर में कई दिनों से चल रहा है. सहायक शिक्षक नवा रायपुर धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अलग-अलग तरीकों से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं. इसके तहत बीजेपी कार्यालय घेराव, जल शमाधि और शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. नौकरी से निकाले जाने के बाद भारी नाराजगी देखी जा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए