नए साल में पार्टी का है प्लान! रखें ये साविधानियां, नहीं तो होगा पुलिस एक्शन

Bilaspur, CG

न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. नए साल का जश्न मनाने तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जाने पर पाबंदी रहेगी. प्रशासन और पुलिस की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है.

बिलासपुर पुलिस  ने नए साल के कार्यक्रमों के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस अधीक्षकरजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित बिलासागुडी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस और अन्य आयोजन स्थलों के प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, प्रशिक्षु आईपीएस सुमित कुमार, एसडीएम पियूष तिवारी और तहसीलदार बिलासपुर मौजूद थे. इस बैठक में आयोजकों को नए साल और 31 दिसंबर की रात होने वाले कार्यक्रमों के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई.

ये निर्देश दिए गए

  • सेलिब्रिटी आमंत्रण: यदि किसी कार्यक्रम में किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है, तो आयोजकों को इसकी पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
  • शराब परोसने के लिए लाइसेंस: FL5 लाइसेंस के बिना शराब परोसने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. जिनके पास यह लाइसेंस नहीं है, उन्हें तुरंत आबकारी विभाग से आवेदन करना होगा.
  • समय-सीमा: सभी बार रात 12 बजे तक बंद हो जाएंगे.
  • म्यूजिक: रात 10 बजे के बाद डीजे का उपयोग केवल नियंत्रित डेसिबल में किया जा सकता है. लाइव संगीत के लिए केवल हल्का संगीत ही अनुमत होगा.
  • सुरक्षा व्यवस्था: आयोजन स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंसरों की तैनाती अनिवार्य होगी. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे लगाना और उनकी निगरानी भी आवश्यक है.
  • पार्किंग और प्रवेश: मेहमानों की सुविधा के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही, सभी प्रवेश करने वालों का रिकॉर्ड रखने के लिए रजिस्टर बनाए रखना जरूरी है.
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: हुक्का, ड्रग्स, रसायन, हथियार, चाकू, और पिस्तौल जैसे लाइटर पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

नए साल की शुरुआत में जश्न के आयोजन पर पुलिस ने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी कर्मचारियों को इन नियमों की जानकारी देना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी. यह कदम नए साल के जश्न को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नए साल में पार्टी का है प्लान! रखें ये साविधानियां, नहीं तो होगा पुलिस एक्शन

Bilaspur, CG

बिलासपुर पुलिस  ने नए साल के कार्यक्रमों के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस अधीक्षकरजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित बिलासागुडी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस और अन्य आयोजन स्थलों के प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, प्रशिक्षु आईपीएस सुमित कुमार, एसडीएम पियूष तिवारी और तहसीलदार बिलासपुर मौजूद थे. इस बैठक में आयोजकों को नए साल और 31 दिसंबर की रात होने वाले कार्यक्रमों के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई.

ये निर्देश दिए गए

  • सेलिब्रिटी आमंत्रण: यदि किसी कार्यक्रम में किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है, तो आयोजकों को इसकी पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
  • शराब परोसने के लिए लाइसेंस: FL5 लाइसेंस के बिना शराब परोसने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. जिनके पास यह लाइसेंस नहीं है, उन्हें तुरंत आबकारी विभाग से आवेदन करना होगा.
  • समय-सीमा: सभी बार रात 12 बजे तक बंद हो जाएंगे.
  • म्यूजिक: रात 10 बजे के बाद डीजे का उपयोग केवल नियंत्रित डेसिबल में किया जा सकता है. लाइव संगीत के लिए केवल हल्का संगीत ही अनुमत होगा.
  • सुरक्षा व्यवस्था: आयोजन स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंसरों की तैनाती अनिवार्य होगी. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे लगाना और उनकी निगरानी भी आवश्यक है.
  • पार्किंग और प्रवेश: मेहमानों की सुविधा के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही, सभी प्रवेश करने वालों का रिकॉर्ड रखने के लिए रजिस्टर बनाए रखना जरूरी है.
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: हुक्का, ड्रग्स, रसायन, हथियार, चाकू, और पिस्तौल जैसे लाइटर पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

नए साल की शुरुआत में जश्न के आयोजन पर पुलिस ने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी कर्मचारियों को इन नियमों की जानकारी देना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी. यह कदम नए साल के जश्न को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/you-are-planning-a-party-in-the-new-year-follow/article-6331

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.