शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; उतरते ही गिरफ्तार

सरगुजा (छ.ग.)

On

सरगुजा में 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी; युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने पसंद की युवती से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। करीब 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक चार घंटे तक कूदने की धमकी देता रहा। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद जब वह नीचे उतरा, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार सुबह छीरोपारा निवासी 27 वर्षीय युवक अचानक टावर पर चढ़ गया। उसने साफ कहा कि यदि उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई, तो वह कूदकर जान दे देगा। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

करीब चार घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक बार-बार अपनी जिद दोहराता रहा। आखिरकार परिजनों ने उसे समझाने के लिए उसकी बात मानने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह खुद नीचे उतर आया।

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। संबंधित युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसने किसी भी प्रकार के प्रेम संबंध से इनकार किया है और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, युवक और युवती एक ही गांव के निवासी हैं। युवक पहले भी परिवार के सामने शादी की जिद कर चुका था, लेकिन युवती की असहमति के बावजूद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने टावर से उतरते ही युवक को हिरासत में लिया और बाद में अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक टावर पर बैठा नजर आता है और नीचे पुलिस व ग्रामीण उसे समझाने की कोशिश करते दिखते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2026 By Nitin Trivedi

शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; उतरते ही गिरफ्तार

सरगुजा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने पसंद की युवती से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। करीब 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक चार घंटे तक कूदने की धमकी देता रहा। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद जब वह नीचे उतरा, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार सुबह छीरोपारा निवासी 27 वर्षीय युवक अचानक टावर पर चढ़ गया। उसने साफ कहा कि यदि उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई, तो वह कूदकर जान दे देगा। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

करीब चार घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक बार-बार अपनी जिद दोहराता रहा। आखिरकार परिजनों ने उसे समझाने के लिए उसकी बात मानने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह खुद नीचे उतर आया।

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। संबंधित युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसने किसी भी प्रकार के प्रेम संबंध से इनकार किया है और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, युवक और युवती एक ही गांव के निवासी हैं। युवक पहले भी परिवार के सामने शादी की जिद कर चुका था, लेकिन युवती की असहमति के बावजूद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने टावर से उतरते ही युवक को हिरासत में लिया और बाद में अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक टावर पर बैठा नजर आता है और नीचे पुलिस व ग्रामीण उसे समझाने की कोशिश करते दिखते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/young-man-climbed-the-tower-with-the-insistence-of-marriage/article-48988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.