वनरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश होकर गिरा युवक, मौत

Korba, CG

छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान शनिवार को दूसरी मौत हुई.

वन विभाग में वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. 4 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट चल रहा है जो 18 दिसंबर तक चलेगा. कोरबा में भी वनरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है. इसी दौरान एक युवक बेहोश होकर गिर गया.

वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौत: कोरबा के टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में वनरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण चल रहा है. इस दौरान अभ्यर्थियों का हाइट, लंबाई, चौड़ाई के साथ ही रेस, ऊंची कूद जैसी गतिविधियों में पास होना पड़ता है. इस दौरान शनिवार सुबह दौड़ लगाने के दौरान एक युवक बेहोश होकर गिर गया. युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कांकेर वनरक्षक भर्ती में युवक की मौत: इससे पहले 9 दिसबंर को कांकेर में वन रक्षक भर्ती के दौरान भी एक युवक की मौत हुई. शहर के सैनिक ग्राउंड में फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था. इस दौरान 50 मीटर दौड़ लगाते हुए एक युवक बेहोश होकर मैदान में गिर गया.वनरक्षक भर्ती आयोजित करने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

अग्निवीर भर्ती रैली में युवक की मौत: 10 दिसंबर को रायगढ़ स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान दौड़ लगाने के बाद एक 20 साल का युवक मनोज कुमार साहू दौड़ने के बाद बेहोश होकर गिर गया. स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने अभ्यर्थी की मौके पर ही जांच की. जिसके बाद युवक को रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां युवक की मौत हो गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

वनरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश होकर गिरा युवक, मौत

Korba, CG

वन विभाग में वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. 4 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट चल रहा है जो 18 दिसंबर तक चलेगा. कोरबा में भी वनरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है. इसी दौरान एक युवक बेहोश होकर गिर गया.

वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौत: कोरबा के टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में वनरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण चल रहा है. इस दौरान अभ्यर्थियों का हाइट, लंबाई, चौड़ाई के साथ ही रेस, ऊंची कूद जैसी गतिविधियों में पास होना पड़ता है. इस दौरान शनिवार सुबह दौड़ लगाने के दौरान एक युवक बेहोश होकर गिर गया. युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कांकेर वनरक्षक भर्ती में युवक की मौत: इससे पहले 9 दिसबंर को कांकेर में वन रक्षक भर्ती के दौरान भी एक युवक की मौत हुई. शहर के सैनिक ग्राउंड में फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था. इस दौरान 50 मीटर दौड़ लगाते हुए एक युवक बेहोश होकर मैदान में गिर गया.वनरक्षक भर्ती आयोजित करने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

अग्निवीर भर्ती रैली में युवक की मौत: 10 दिसंबर को रायगढ़ स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान दौड़ लगाने के बाद एक 20 साल का युवक मनोज कुमार साहू दौड़ने के बाद बेहोश होकर गिर गया. स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने अभ्यर्थी की मौके पर ही जांच की. जिसके बाद युवक को रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां युवक की मौत हो गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/young-man-fainted-and-died-during-forest-guard-recruitment-physical/article-5462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.