शराब के लिए छोटे भाई ने किया इनकार, बड़े भाई ने चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या, अंबिकापुर में सनसनी

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में गुरुवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बड़े भाई ने शराब के विवाद में अपने ही छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली वारदात शहर के व्यस्त इलाके कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शराब के लिए हुआ विवाद, मौत में बदल गया झगड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात कलाकेंद्र ग्राउंड में दो सगे भाइयों – शिव कुमार और उसके छोटे भाई – के बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने की मांग की, लेकिन जब उसने साफ इनकार कर दिया, तो शिव बेकाबू हो गया। गुस्से में आकर उसने चाकू निकाला और छोटे भाई का गला रेत डाला।

घटना के बाद मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने देर रात आरोपी बड़े भाई शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परिवार और समाज में मातम का माहौल

एक मामूली विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों में डर का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण शराब को लेकर विवाद सामने आया है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शराब के लिए छोटे भाई ने किया इनकार, बड़े भाई ने चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या, अंबिकापुर में सनसनी

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)

यह दिल दहला देने वाली वारदात शहर के व्यस्त इलाके कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शराब के लिए हुआ विवाद, मौत में बदल गया झगड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात कलाकेंद्र ग्राउंड में दो सगे भाइयों – शिव कुमार और उसके छोटे भाई – के बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने की मांग की, लेकिन जब उसने साफ इनकार कर दिया, तो शिव बेकाबू हो गया। गुस्से में आकर उसने चाकू निकाला और छोटे भाई का गला रेत डाला।

घटना के बाद मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने देर रात आरोपी बड़े भाई शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परिवार और समाज में मातम का माहौल

एक मामूली विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों में डर का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण शराब को लेकर विवाद सामने आया है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/younger-brother-refused-for-alcohol-the-elder-brother-strangled-with/article-23356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.